2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बम बनाने का फार्मूला मिलने के बाद छात्र से लगातार दूसरे दिन पूछताछ; मकान मालिक ने क्या कुछ बताया? अयोध्या का मामला

Bomb Formula Investigation: अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के एक छात्र से कथित तौर पर बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने के बाद पुलिस, एटीएस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहन जांच में जुटी हैं।
2 min read
Google source verification
ayodhya medical college student bomb formula investigation

बम बनाने का फार्मूला मिलने के मामले में अपडेट। फोटो सोर्स-Ai

Bomb Formula Investigation: अयोध्याके राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मेडिकल कॉलेज के लैब टेक्नीशियन प्रथम वर्ष के एक छात्र के पास कथित तौर पर बम बनाने से संबंधित लिखित सामग्री मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच लगातार जारी है।

पुलिस को दी गई सूचना

जानकारी के अनुसार, बलरामपुर का रहने वाला छात्र दर्शन नगर स्थित मेडिकल कॉलेज के पास किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार रात उसके पास से बम बनाने से जुड़ा एक लिखित दस्तावेज मिलने का दावा किया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बिना देरी किए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

ATS और खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उत्तर प्रदेश ATS, खुफिया विभाग और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी छात्र से लगातार पूछताछ कर रहे हैं। जांच के दौरान छात्र के किराए के कमरे को भी सील कर दिया गया है, जहां से अन्य संभावित साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया जारी है।

मकान मालिक ने छात्र के व्यवहार को लेकर क्या बताया?

छात्र के मकान मालिक का कहना है कि छात्र शांत स्वभाव का है और आसपास के लोगों से बहुत कम बातचीत करता था। पढ़ाई के अलावा वह अधिकांश समय अपने कमरे में ही रहता था और केवल जरूरत पड़ने पर बाहर निकलता था।

जांच का केंद्र: दस्तावेज कहां से आया और क्या थी मंशा?

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि छात्र के पास कथित बम बनाने से संबंधित सामग्री कहां से आई और उसका उद्देश्य क्या था। पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है और अभी तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दो अन्य लोगों से भी पूछताछ

पुलिस ने छात्र के अलावा दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये तीनों शुक्रवार रात ड्यूटी पर मौजूद थे। पुलिस तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर घटनाक्रम और आपसी संबंधों की जानकारी जुटा रही है।

जांच पूरी होने तक स्थिति स्पष्ट नहीं

फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है। पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां सभी तथ्यों की पड़ताल कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद दस्तावेज का स्रोत क्या था और इसके पीछे कोई आपराधिक या अन्य उद्देश्य था या नहीं।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग