18 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Ram Mandir Scam: ‘CCTV बंद करके राम मंदिर में चढ़ावा चोरी किया गया’, अखिलेश ने किया चौंकाने वाला दावा, BJP पर लगाए कई आरोप

Ram Mandir Theft: अयोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावा चोरी मामले पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Samajwadi Party Chief Akhilesh Yadav) ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश के नए बयान से राजनीतिक गलियारे में हलचल बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Vinay Shakya

Jun 17, 2026

Ayodhya Ram Mandir Scam

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश यादव ने बीजेपी को घेरा (फोटो- पत्रिका)

Ram Mandir Donation Scam: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President Akhilesh Yadav) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा पर तीखा हमला बोला। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने विश्व प्रसिद्ध अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना का जिक्र करके हुए बड़ा चौंकाने वाला दावा किया है। अखिलेश ने चढ़ावा चोरी की घटना को लेकर बीजेपी पर भी निशाना साधा।

अखिलेश बोले- राम मंदिर में CCTV बंद करके चढ़ावा चोरी हुआ

अखिलेश यादव ने कहा कि कुंदरकी उपचुनाव में जिस तरह CCTV बंद करके वोट चोरी हुई, ठीक उसी तरह अयोध्या के राम मंदिर में CCTV बंद करके चढ़ावा और चंदे की चोरी की गई है। सपा अध्यक्ष ने राम नगरी में हो रहे भ्रष्टाचार और जमीन घोटाले को लेकर 'समाजवादी आडिट-2 रिपोर्ट' जारी की है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के संरक्षण में अयोध्या में गरीबों की दुकानें और जमीनें छीनी गईं। भाजपा नेताओं ने ट्रस्ट को कई गुना ज्यादा दाम पर जमीनें बेचीं। किसानों और गरीबों को बाजार भाव का मुआवजा तक नहीं दिया गया।

बीजेपी के लिए धर्म का मतलब धन

सपा प्रमुख ने कहा- भाजपा के लिए धर्म का मतलब धन है। राम मंदिर के नाम पर भक्तों से जुटाए गए चंदे का कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने काहा कि विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर के नाम पर भक्तों से 1400 करोड़ रुपए जुटाए थे, लेकिन वह पैसा कहां गया? इसका हिसाब क्यों नहीं दिया जा रहा है? अखिलेश ने चढ़ावा चोरी की SIT जांच पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी संगठन केयर फंड, चंदा और गुरुदक्षिणा का कभी हिसाब नहीं देते है।

अखिलेश का आरोप- अयोध्या में गोरखधंधा चल रहा है

अखिलेश यादव ने केंद्र और राज्य सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को खाद-बीज नहीं मिल रहे हैं। पेट्रोल में इथेनॉल की मिलावट हो रही है। डीजल महंगा हो गया है और गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं। सरकार अमीरों को और अमीर बना रही है, जबकि गरीब और गरीब होते जा रहे हैं।

2027 में सपा सरकार बनाने का दावा

साल 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने का दावा किया। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा से ऊब चुकी है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सपा सरकार किसानों को सुविधाएं देगी। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी और शिक्षकों के मुद्दों को चुनाव घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा देश में लोकतंत्र की हत्या कर रही है और दूसरे दलों में तोड़फोड़ कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश में सपा मजबूत है और भाजपा के विधायकों को पाला बदलने के लिए नहीं लेंगे।