अयोध्या

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के मामले से पहले सभी मार्ग पूरी तरह से किया बंद

इसके बाद ही हो पाएगा प्रवेश
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2019, 1:11 PM IST
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के मामले से पहले सभी मार्ग पूरी तरह से किया बंद, इसके बाद ही हो पाएगा प्रवेश
अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के मामले से पहले सभी मार्ग पूरी तरह से किया बंद, इसके बाद ही हो पाएगा प्रवेश

अयोध्या. पूरे देश को अब अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार है। जल्द ही सुप्रीम कोर्ट अयोध्या मामले को लेकर फैसला सुनाएगी। इसको लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात इन टीमों की चप्पे-चप्पे पर नजर है, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। इसी कड़ी में अयोध्या में राम जन्मभूमि जाने वाले सभी मार्गों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। साथ ही टेढ़ी बाजार से दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी रोक दिया गया है। अब सघन चेकिंग के बाद ही यात्री और श्रद्धालु राम नगरी की तरफ पैदल प्रवेश कर पा रहे हैं।


प्रदेश के एडीजी (ADG) अभियोजन आशुतोष पांडे ने अयोध्या पहुंचकर कमान संभाल ली है। अयोध्या की सुरक्षा को लेकर एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडे ने सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। अयोध्या की सुरक्षा में सिविल पुलिस के साथ पीएसी (PAC), आरएएफ (RAF) को लगाया गया है। इसके साथ ही एटीएस (ATS) भी अयोध्या पर नजर रख रही है। खुफिया एजेंसी को सतर्क रखा गया है। ड्रोन कैमरे से अयोध्या की निगरानी की जा रही है। एडीजी ने कहा कि अयोध्या के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर होगी। हालांकि जिला प्रशासन कोशिश कर रहा है कि अस्पताल स्कूल खुले रहें और अयोध्या का वातावरण सामान्य रहे।

Updated on:
8 Nov 2019, 1:11 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका