अयोध्या

Ayodhya Accident: अयोध्या में ट्रक से टकराई कार और ट्रैवलर, लैब टेक्नीशियन समेत तीन लोग हुए हादसे के शिकार  

Ayodhya Accident: अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर भीषण हादसा हो गया जिसमे डॉक्‍टर समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 लोग घायल गए। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला 
less than 1 minute read
Nov 15, 2024
Ayodhya Accident
Ayodhya Accident

Ayodhya Accident: अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर एक ट्रक से ट्रैवलर और कार की टक्कर से भीषड़ हादसा हो गया। हादसे में एक लैब टेक्नीशियन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रैवलर सवार 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को रुदौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। 

क्या है पूरा मामला ? 

कोतवाली रुदौली के कूड़ा सादात के पास एक ट्रक ड्राइवर अपनी गाडी मोड़ रहा था तभी एक ट्रैवलर तेजी से आकर ट्रक से टकरा गई। ट्रैवलर के पीछे आ रही कार ट्रैवलर से टकरा गई। कार में सवार लैब टेक्नीशियन और दो छात्राओं की मौत हो गई। कार सवार अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। 

कार को काटकर निकाले गए शव 

हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषड़ था कि कार पूरी तरह से चपटी हो गई जिसके कारण लोग उसमे फंस गए। कार चला रहे लैब टेक्नीशियन के शव को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा उसके बाद उनका शव बाहर निकाला गया। 

इनकी हुई मौत 

अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे सड़क हादसे में देवरिया निवासी मोहम्मद हुसैन, कन्नौज निवासी रचना और उपासना की मौत हो गई है। मोहम्मद हुसैन मेदांता हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन थे और रचना और उपासना मेडिकल की स्टूडेंट्स थीं।

 ये लोग हुए घायल 

हादसे में टकराई ट्रैवलर में सुनील जायसवाल, संदीप जयसवाल, वंदना जायसवाल, आशीष जायसवाल, गौरी जायसवाल, सुति जयसवाल, गरिमा जायसवाल, रीना जायसवाल, रणधीर सिंह, तृप्ति जायसवाल, पूजा जायसवाल, मीना देवी, पीहू गंभीर रूप से घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है।

Also Read
View All
अयोध्या में बीजेपी के कार्यक्रम में हाई-वोल्टेज ड्रामा: मिल्कीपुर बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में चले लात-घूंसे

Ram Mandir: राम मंदिर पूजा समिति में शामिल होंगे अयोध्या के संत, दान और दर्शन व्यवस्था पर ट्रस्ट ने दिया बड़ा अपडेट

Ram Lalla Puja Committee: रामलला पूजा समिति में शामिल होंगे अयोध्या के संत? आज होगी अहम बैठक, महंत कमल नयन दास ने दिया संकेत

Ram Mandir Chadhawa Chori: राम मंदिर चोरी के बाद ट्रस्ट का बड़ा एक्शन! पुराने कर्मचारी हटे, SBI के साथ दूसरे बैंक को भी मिल सकता है गिनती का जिम्मा

Ayodhya News: बेड पर सो रही MBBS छात्रा को सांप ने डसा; ICU में लड़ रही जिंदगी की जंग, छात्रों में भारी आक्रोश