अयोध्या

Ayodhya Election: BJP की हार पर अयोध्यावासियों को दीं गालियां, दो गिरफ्तार, कन्हैया कुमार को भी मारा था थप्पड़

Ayodhya Election: कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारकर चर्चा में आने वाले दक्ष चौधरी और अन्नू चौधरी को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर अयोध्यावासियों की धार्मिक भावनाओं को आहात करने का आरोप है।

2 min read
Jun 08, 2024
Ayodhya Election

Ayodhya Election: अयोध्या में भाजपा उम्मीदवार की हार पर हिंदू रक्षा दल के दो कार्यकर्ताओं ने अपशब्द कहे। अयोध्या के लोगों को गद्दार तक कह डाला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने पर पुलिस को इसकी जानकारी मिली। पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज तक वीडियो में नजर आ रहे दीपक चौधरी और मनु चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर चुनाव के दौरान दिल्ली में कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने का केस भी दर्ज हुआ था।

‘अयोध्यावासियों ने भाजपा के साथ किया गलत’

टीला मोड़ थाने में दरोगा की ओर से दर्ज किए गए केस में बताया गया है कि दीपक उर्फ दक्ष चौधरी दिल्ली के सीलमपुर के शास्त्री पार्क और अनु चौधरी ट्रांस हिंडन क्षेत्र के गरिमा गार्डन का निवासी है। दोनों कार में बैठे बात कर रहे हैं। दीपक कह रहा है, अयोध्यावासियों ने भाजपा के साथ गलत किया है। भगवान श्रीराम को मंदिर में लाने वाली भाजपा के नमक का फर्ज अदा नहीं किया। जिस पार्टी ने राम मंदिर की मांग करने वाले लोगों पर गोलियां चलवाई, उसे ही वोट देकर जिता दिया।

दक्ष के बराबर में बैठा अनु चौधरी भी इसी तरह अयोध्या के लोगों पर गुस्सा निकालता दिख रहा है। दोनों ने अयोध्या वासियों के लिए अपशब्द भी कहे एक्स अकाउंट पर वीडियो को देखकर डीसीपी ने केस दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। दरोगा ओमवीर सिंह ने केस दर्ज किया है।

पहले से भी मुकदमे दर्ज

दीपक और अनु चौधरी के खिलाफ पहले भी केस दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के मामले में दोनों को नामजद किया गया था कन्हैया के समर्थकों ने दोनों को पकड़कर पीटा था। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया था। इससे पहले अनु चौधरी के खिलाफ एक केस टीला मोड़ थाने में दर्ज हुआ था। इसमें उस पर धार्मिक स्थल में जूते पहनकर घुसने का आरोप है।

Published on:
08 Jun 2024 09:36 am
Also Read
View All

अगली खबर