अयोध्या

अयोध्या में इस वजह से हुई दलित युवती की हत्या, मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार  

Ayodhya Dalit Girl Murder Case: अयोध्या के दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी परिवार का परिचित है जिसे लड़की के भाई ने पिटा था। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
2 min read
• •
Feb 03, 2025
Ayodhya

Ayodhya Dalit Girl Murder Case Accused: अयोध्या के दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की के भाई ने एक आरोपी को पहले पीटा था।

पुलिस ने क्या कहा ? 

SSP राज करन नैयर ने कहा कि मामले में पुलिस की चार टीम का गठन किया गया था। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन, टेक्निकल सर्वेलांस और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से केस का सफल अनावरण किया गया है। तीन आरोपी हरिराम कोरी, विजय साहू और दिग्गविजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला ?

अयोध्या के 22 के युवती की हत्या कर दी गई है। युवती तीन दिनों से लापता थी। 01 फरवरी 2025 (शनिवार) को उसका अर्धनग्न शव गांव के पास नाले में मिला था। शव पर जख्म के गहरे निशान पाए गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है।

कौन है ये आरोपी ?

अयोध्या पुलिस ने दलित युवती की हत्या के मामले का खुलाशा करते हे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिस गांव की लड़की थी उसी गांव के विजय साहू, हरिराम कोरी और दिग्विजय सिंह ने युवती की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

क्यों हुई युवती की हत्या ? 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी दिग्गविजय सिंह का युवती के पिता के पास आना-जाना था। किसी बात को लेकर युवती के भाई ने दिग्गविजय सिंह की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर दिग्गविजय सिंह खुन्नस खाये रहता था और बदला लेने की ताक में रहता था।

30 जनवरी की रात में हुई हत्या 

30 जनवरी की रात जब लड़की कथा सुनकर आ रही थी तभी दिग्गविजय सिंह अपने साथी हरिराम कोरी और विजय साहू के साथ नशा कर रहा था। लड़की को अकेला देख वो उसे खेत में खिंच लिया। लड़की के साथ उनलोगों ने जबरदति करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी 

Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला