अयोध्या

Ayodhya Latest News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहनने पर कई संगठनों के विरोध पर पद्मश्री शरीफ ने क्या कहा?

Ayodhya Latest News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहनने पर उन्हें कई संगठनों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आइये जानते हैं। अयोध्या के संत और पदमश्री शरीफ ने क्या कहा।

2 min read
Apr 01, 2025
सलमान खान ने पहनी राम मंदिर और हनुमान जी के मॉडल की घड़ी

Ayodhya Latest News: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहनने पर बवाल खड़ा हो गया है। जिसको लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन की ओर से इस्लाम और शरीयत का हवाला देते हुए हराम बताया गया। लेकिन पदमश्री शरीफ ने सलमान के विरोधियों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि किसी को इसका विरोध नहीं करना चाहिए।

Ayodhya Latest News: बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने राम मंदिर और हनुमान जी के मॉडल की घड़ी पहनते ही कुछ संगठन उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। जबकि अयोध्या के संतों ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए नाराजगी व्यक्त की है। शशिकांत दास ने कहा कि सलमान खान अगर रामलला और हनुमान जी की घड़ी पहन रहे हैं। तो वह स्वागत योग्य है। मौलाना को इसका विरोध नहीं करना चाहिए। मौलाना स्वयं भी कल हिंदू थे। बाद में उन्होंने धर्म परिवर्तन करते हुए मुस्लिम धर्म अपनाया है।

पदमश्री शरीफ बोले- मेरे लिए ना कोई हिंदू ना कोई मुसलमान बल्कि सभी इंसान

अयोध्या के पदमश्री से सम्मानित शरीफ ने कहा कि सलमान खान के राम मंदिर मॉडल की घड़ी पहनने पर किसी को विरोध नहीं करना चाहिए। सभी को हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। मैं पिछले 40 सालों से बिना कोई धर्म और जाति देखे लावारिस लाशों का दाह संस्कार करता हूं। मेरे लिए ना कोई हिंदू है। और ना ही मुसलमान है। हमें सभी जाति धर्म में सिर्फ इंसान ही दिखते हैं।

सरयू नृत्य आरती के अध्यक्ष बोले- अच्छे कामों का सदैव विरोध होता रहा

महंत शशिकांत दास ने कहा कि अगर कोई अच्छा कार्य करता है तो उसका सभी धर्म के लोगों को सम्मान करना चाहिए। सलमान खान अगर सनातन से जुड़ रहे हैं। तो उनका बहुत-बहुत आभार है।इन जैसे मौलाना के फतवा जारी करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे फतवे रोज जारी होते रहते हैं। सरयू नृत्य आरती के अध्यक्ष ने कहा की संस्कृति और सनातन को जो सच्चे मन से स्वीकार करेगा। उसका स्वागत है।अच्छे कामों का विरोध सदैव होता रहा है। यह होता रहेगा।

Published on:
01 Apr 2025 01:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर