अयोध्या

Teen Talaq Bill :अयोध्या में तीन तलाक़ पर जश्न मुस्लिम महिलाओं ने बांटी मिठाइयां पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के घर जकार उन्हें खिलाई मिठाई,बोलीं आज पीएम मोदी ने दिलाया हमे हमारा हक़
2 min read
• •
Updated: 31 Jul 2019, 10:58 AM IST
Ayodhya Muslim women thanked PM Modi Teen Talaq bill was passed
Teen Talaq Bill :अयोध्या में तीन तलाक़ पर जश्न मुस्लिम महिलाओं ने बांटी मिठाइयां पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

अयोध्या : राज्य सभा में तीन तलाक पर बिल ( Teen Talaq Bill ) पास होने के बाद अयोध्या की मुस्लिम महिलाओं ने भी खुशी मनाई।अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ( Ayodhya Vidhayak Ved Prakash Gupta ) के कार्यालय पहुंचकर दर्जनों मुस्लिम महिलाओं ने वेद प्रकाश गुप्ता को मिठाई खिलाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि ऐसी खुशी है जो बयां नहीं कर सकती यह खुशी उन्हें नरेंद्र मोदी ने दी है।मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि मुस्लिम धर्म के धर्मगुरुओं ने भी कभी इस बारे में नहीं सोचा कभी उन लोगों ने मुस्लिम महिलाओं के बारे में नहीं सोचा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो खुशियां मुस्लिम महिलाओं को दी है वह एतिहासिक है।

अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के घर जकार उन्हें खिलाई मिठाई,बोलीं आज पीएम मोदी ने दिलाया हमे हमारा हक़

ख़ुशी से लबरेज़ मुस्लिम महिला फातिमा बानो ने कहा कि नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ही हैं जिन्होंने मुस्लिम महिलाओं को अधिकार दिया है वह हक दिया है।जो आज देश की मुस्लिम महिलाएं गर्व कर रही है। वहीँ एक अन्य मुस्लिम महिला निशा परवीन ने कहा कि आज हम मुस्लिम महिलाओं की ईद भी है और दीवाली भी है .सही मायनों में हमे आज आज़ादी मिली है ,कम से कम हमे तीन तलाक के डर से मुक्ति मिल गयी . बताते चलें कि बिल पास होने के बाद देर रात तक महिलाओं ने ख़ुशी मनाई और एक दुसरे को बधाइयां दी .

Published on: