Ayodhya News: अयोध्या राम मंदिर को लेकर नई जानकारी सामने आई। राम मंदिर में बहुत ही जल्द राम दरबार की मूर्ति स्थापित की जाएगी। सिर्फ राम दरबार ही नहीं बल्कि अन्य सात मूर्तियों का जयपुर में कारीगर निर्माण कर रहे हैं।
Ayodhya News: अयोध्या की राम मंदिर में स्थापित होने वाली राम दरबार की मूर्तियों का जयपुर में कारीगर तैयार कर रहे हैं। इसके प्रगति के बारे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि सिर्फ राम दरबार ही नहीं बल्कि अन्य सात मंदिरों की मूर्तियां जयपुर में तैयार की जा रही है। मूर्तियों का निर्माण 31 जनवरी से 15 फरवरी तक पूरा होने की उम्मीद है।
Ayodhya News: राम मंदिर भवन निर्माण समिति की सोमवार यानी आज से दो दिवसीय बैठक होनी है। इसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा रविवार की शाम को अयोध्या पहुंच गए हैं। अयोध्या पहुंचने के बाद उन्होंने राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। हनुमानगढ़ी में जाकर दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने निर्माण का सघन निरीक्षण किया।
उन्होंने परकोटे व लोअर प्लिंथ में अलग-अलग लगाए जाने वाले रामायण के एपिसोड को लेकर विशेषज्ञों से चर्चा की।
इस बारे में तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर के लोअर प्लिंथ में वाल्मीकि रामायण के संस्कृत श्लोकों के साथ उनका हिंदी व अंग्रेजी में अनुवाद लिखा भी अंकित किया जा रहा है। इसके साथ ही यहां वाल्मीकि रामायण के सम्बन्धित प्रसंगों के थ्रीडी चित्र भी बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोअर प्लिंथ में रामायण के 80 प्रसंगों को चिह्नित किया गया है। कहा कि रविवार की बैठक में सम्बन्धित निर्माण के विशेषज्ञों ने अपना-अपना प्रजन्टेशन भी प्रस्तुत किया। राम जन्मभूमि निर्माण समिति की आज से दो दिवसीय बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक में निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। हो सकता है कि राम दरबार की मूर्तियों को स्थापित करने के लिए तिथि पर भी विचार किया जाए।