26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

School Holiday: यूपी के इस जिले में कक्षा 1 से 5 तक स्कूल 25 जनवरी तक बंद, 6 से 12 की बढ़ाई गई टाइमिंग जाने पूरी डिटेल

School Holiday: मौसम विभाग की चेतावनी और कड़ाके की ठंड जबरदस्त कोहरा के चलते डीएम ने कक्षा एक से पांच तक सभी स्कूल 25 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं। जबकि 6 से 12 तक के स्कूलों के टाइम में परिवर्तन किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 20 Jan 2025, 12:36 PM IST

School Holiday

स्कूल छुट्टी की सांकेतिक फोटो

School holiday: स्कूलों में अभी तक winter vacation चल रहा था। लेकिन लगातार बढ़ रही ठंड और शीतलहर के कारण छोटे बच्चों को स्कूल जाने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इधर मौसम विभाग ने बारिश और कोहरा पढ़ने का अलर्ट जारी किया है। अयोध्या जिले में तापमान में पिछले कुछ दिनों से काफी गिरावट दर्ज की गई है। कोहरा के प्रकोप के कारण कुछ स्थानों पर विजिबिलिटी शून्य हो गई है। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम ने एक बार फिर कक्षा एक से पांच तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद कर दिए हैं। जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाए जाने के बाद स्कूलों में छुट्टी ही रहेगी।

School Holiday: यूपी के अयोध्या जिले में कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एक बार फिर कक्षा एक से पांच तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सहित सभी बोर्ड पर लागू होगा। इधर मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को तूफानी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अयोध्या में रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कड़ाके की ठंड और कोहरा के प्रकोप को देखते हुए डीएम ने छोटे बच्चों के यानी कक्षा 1 से कक्षा 5 तक स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:Milkipur By-Election 2025: सपा और बीजेपी ने मिल्कीपुर चुनाव में झोंकी ताकत, अखिलेश यादव समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

6 से 12 तक स्कूल की बदली टाइमिंग

डीएम ने कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल अब 10 बजे से 3 बजे तक खुलेंगे। अभी तक उनकी टाइमिंग 9:30 से 3 बजे तक थी।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग