अयोध्या

Ayodhya News: सुहागरात की सुबह पत्नी बिस्तर पर तो पति छत के हुक से लटकता मिला दोनों की मौत

Ayodhya News: बारात लौट कर आई थी। घर में बहुभोज की तैयारी चल रही थी। सुबह दुल्हन बिस्तर पर तो दूल्हा फंदे से कमरे में लटकता मिला। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

2 min read
Mar 09, 2025
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। शनिवार को बारात लौट कर आई थी। घर में बहू आने की खुशियों में शहनाई बज रही थी। रात में दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। सुहागरात के दिन कुछ ऐसा हुआ। दुल्हन मृत अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। जबकि दूल्हा कमरे में छत की कुंडी से लटकता मिला। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दुल्हन की हत्या करने के बाद दूल्हे ने सुसाइड कर लिया।

Ayodhya News: अयोध्या जिले की कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया। जब सुहागरात की सुबह दुल्हन बेड पर और दूल्हा फांसी के फंदे से लटकता मिला। घर में आज बहु भोज की तैयारी चल रही थी। लेकिन एक झटके में हंसता खेलता परिवार तबाह हो गया। लोगों के मुताबिक दूल्हे ने दुल्हन की हत्या करके खुद फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। दूल्हे ने ऐसा क्यों किया। फिर हाल ऐसी कोई वजह अब तक सामने नहीं आई है। दूल्हे का नाम प्रदीप और दुल्हन का नाम शिवानी बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस हत्या के कारणों को जानने के प्रयास में जुटी हुई।

सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो हुई आशंका पुलिस को दी सूचना

शनिवार की रात दूल्हा और दुल्हन अपने कमरे में चले गए। बहू आने की खुशियों के कारण घर में देर रात तक गाना बजाना चला रहा है। सुबह 7 बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब देखा तो परिजनों के पांव तले जमीन खिसक गई। एक झटके में चीख पुकार मच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Updated on:
09 Mar 2025 12:59 pm
Published on:
09 Mar 2025 12:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर