अयोध्या

Ayodhya news : रामलला के दरबार में मनेगी यह पहली कृष्ण जन्माष्टमी, गुलाबी रंग के वस्त्र पहन रामलला बिखरेंगे अद्भुत छटा

रामनगरी के मठ-मंदिरों में रविवार से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अनुष्ठान शुरू हो गया। इस बार रामलला के दरबार में भव्यता पूर्वक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली जन्माष्टमी होगी। जन्माष्टमी पर रामलला को 1.5 क्विंटल पंजीरी का भोग लगेगा। इससे पहले 50 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। मंदिर की भव्य साज-सज्जा होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 10:30 PM IST
Feature image

रामनगरी अयोध्या में बन रहे दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में पहली बार मंगलवार 27 अगस्त को जन्माष्टमी मनाई जाएगी, जिसकी तैयारी धूमधाम से श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है।श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्मभूूमि पर बन रहे भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान रामलला के दरबार में मंगलवार अथार्त 27 अगस्त को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म ठीक 12 बजे रात में मनाया जाएगा।

भगवान राम के दरबार में यह पहली जन्माष्टमी होगी

उन्होंने बताया कि रामलला के दरबार में यह पहली बार जन्माष्टमी मनायी जा रही है, जिसकी तैयारी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कर रहा है। उन्होंने बताया कि रामलला उस दिन गुलाबी रंग का वस्त्र पहनेंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल मिश्रा ने बताया कि इस बार रामलला के दरबार में भव्यता पूर्ण श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारी की जा रही है।उन्होंने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान राम के दरबार में यह पहली जन्माष्टमी होगी, जिसमें रामलला को 1.5 कुंतल पंजीरी का भोग लगेगा। इससे पहले 50 किलो पंचामृत से अभिषेक किया जायेगा। रामलला को अनेक प्रकार के व्यंजन, फल-फूल चढ़ाये जायेंगे। मंदिर की भव्य साज-सज्जा होगी।

सभी मंदिरों में रहेगी जन्माष्टमी की धूम

सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि राम नगरी अयोध्या में कृष्ण भक्ति का भी जोर है। यहां कई प्राचीन कृष्ण मंदिर हैं जो श्रीराम एवं कृष्ण की अभिन्नता के गवाह हैं। इन सभी मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम होगी।उन्होंने बताया कि अयोध्या में दो दिन उत्सव मनेगा। गृहस्थ परम्परा से जुड़े भक्त 26 अगस्त को और उदया तिथि की मान्यता वाले मंदिरों में 27 अगस्त को जन्माष्टमी का पर्व मनाया जायेगा। अयोध्या के गोकुल भवन, बृजमोहन कुंज, राधाबृजराज मंदिर, राजसदन में स्थित राधा माधव मंदिर, गुरुधाम इस्कॉन मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां पूरी हो गयी हैं। इन मंदिरों में रविवार से अनुष्ठानों का श्रीगणेश हो जायेगा।

Updated on:
25 Aug 2024, 10:30 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका