अयोध्या

भारत को 2 अक्‍टूबर तक ‘हिंदू राष्ट्र’ घोषित किया जाए नहीं तो जल समाधि ले लूंगा : परमहंस आचार्य

- आचार्य ने केंद्र सरकार से मांग की कि, मुसलमानों और ईसाइयों की राष्ट्रीयता तुरंत समाप्त कर दी जाए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Sep 2021, 9:23 AM IST
भारत को 2 अक्‍टूबर तक 'हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाए नहीं तो जल समाधि ले लूंगा : परमहंस आचार्य
भारत को 2 अक्‍टूबर तक 'हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाए नहीं तो जल समाधि ले लूंगा : परमहंस आचार्य

अयोध्या. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण तेजी से जारी है। इस बीच तपस्‍वी छावनी के जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने एक ऐलान कर सबको चौंका दिया। परमहंस आचार्य ने कहाकि, भारत को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित किया जाए नहीं तो जल समाधि ले लूंगा।

तपस्‍वी छावनी जगदगुरु परमहंस आचार्य महाराज ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग है और ऐसा न करने पर जल समाधि की चेतावनी दी है। परमहंस आचार्य ने कहाकि, मेरी मांग है कि 2 अक्टूबर तक भारत को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित कर दिया जाए नहीं तो मैं सरयू नदी में जल समाधि ले लूंगा। इसके साथ ही आचार्य ने केंद्र सरकार से मांग की कि, मुसलमानों और ईसाइयों की राष्ट्रीयता तुरंत समाप्त कर दी जाए।

इससे पूर्व परमहंस आचार्य ने आम आदमी पार्टी (आप) और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा था। जब दोनों पार्टियों ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की खरीदी गई जमीन पर सवाल उठाए थे तो उन्‍होंने ट्रस्ट पर लगे आरोपों को गलत बताते हुए सपा और आप पर 1000 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा करने की बात कही थी।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका