अयोध्या

Ayodhya Police : अयोध्या पुलिस ने पकड़ा लुटरों का ऐसा गिरोह जो गलत पता बताने पर बनाता था शिकार

अयोध्या पुलिस ने पटरंगा इलाके से तीन शातिर लुटरों को लूट के माल के साथ किया है गिरफ्तार
2 min read
• •
Updated: 26 Jul 2019, 6:51 PM IST
Ayodhya Police Arrested Three Criminels In Pataranga
Ayodhya Police : अयोध्या पुलिस ने पकड़ा लुटरों का ऐसा गिरोह जो गलत पता बताने पर बनाता था शिकार

अयोध्या : जनपद की पटरंगा पुलिस ( Patranga Police ) को एक बड़ी सफलता मिली है। अयोध्या पुलिस ( ayodhya police ) ने हाईवे पर लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से पुलिस ने लैपटॉप लूट के 1900 रुपये के साथ घटना में प्रयोग की गई मोटर साइकिल भी बरामद की है। पटरंगा पुलिस ने मंगरेला मोड़ के पास तीनों को उस समय गिरफ्तार किया जब एक अन्य वारदात की तीनों लुटेरे योजना बना रहे थे। शुक्रवार को अयोध्या पुलिस ( Ayodhya Police ) ने पकडे गए लुटेरों को पुलिस लाइन अयोध्या के सभागार में मीडिया के सामने पेश कर इन अपराधियों द्वारा अंजाम दी गयी घटनाओं की जानकारी दी .

अयोध्या पुलिस ने पटरंगा इलाके से तीन शातिर लुटरों को लूट के माल के साथ किया है गिरफ्तार

एस पी ग्रामीण शैलेन्द्र कुमार ( SP Grameen ) के मुताबिक़ पकडे गए लुटेरों ने तीन जून को हाइवे पर लूटपाट की थी। पकड़े गए लुटेरों ने बताया कि वो अपनी शौक को पूरा करने के लिए लूटपाट करते थे और उन लोगो को निशाना बनाते थे जो उस इलाके से अंजान होते थे। लुटेरे पहले सुनसान स्थान पर व्यक्तियों से आसपास के गांव का पता पूछते थे अगर पता बता दिया तो ठीक है अगर पता नहीं बता पाए तो बाहरी व्यक्ति समझ कर उनको लूट लेते थे। गिरफ्तार किए गए सभी लुटेरे जनपद बाराबंकी ( Barabanki ) के भिटरिया वा रामसनेहीघाट के रहने वाले हैं। पुलिस ( up police ) सभी को जेल भेजने की कार्यवाही कर रही है . पकडे गए अपराधियों में देवेश तिवारी पुत्र उमेश चन्द्र तिवारी नि0 भिटरिया,थाना-राम सनेहीघाट,जिला-बाराबंकी ,देवेश पाठक पुत्र मंगला कान्त पाठक नि0 भिटरिया,थाना-राम सनेहीघाट,जिला-बाराबंकी, मोहित शुक्ला पुत्र ऋषी कुमार शुक्ला नि0 भिटरिया,थाना-राम सनेहीघाट,जिला-बाराबंकी शामिल हैं .

Published on: