अयोध्या

Teachers Day : अयोध्या पुलिस ने दिया बच्चों को अनोखा तोहफा बना दिया पुलिस अधिकारी

खबर के ख़ास बिंदु - - अयोध्या पुलिस द्वारा शिक्षक दिवस पर हुआ ख़ास आयोजन - विशेष प्रतियोगिता में सफल छात्रों को एसपी सिटी,सीओ सिटी और महिला थानाध्यक्ष का मिला चार्ज - बच्चों को बनाया गया पुलिस अधिकारी बच्चों ने सीखा पुलिस का काम करने का तरीका
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 Sep 2019, 4:49 PM IST
Ayodhya Police Celebreted Teachers day 2019
Teachers Day : अयोध्या पुलिस ने दिया बच्चों को अनोखा तोहफा बना दिया पुलिस अधिकारी

अयोध्या : शिक्षक दिवस ( Teachers Day ) पर अयोध्या पुलिस ( Ayodhya Police ) ने बच्चों को लेकर एक ख़ास पहल शुरू की। अयोध्या पुलिस ने स्कूली बच्चों की एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जिसका विषय था आपको एक दिन का अधिकारी बना दिया जाए तो आप क्या करेंगे। इस ख़ास प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और पांच विजयी प्रतिभागियों को आज जिले का 2 घंटे के लिए प्रभार दिया गया। जिसके बाद सभी पांचों सफल प्रतियोगियों को एसएसपी अयोध्या ( SSP Ayodhya ) आशीष तिवारी ने अपने कार्यालय में सम्मानित भी किया।

इस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम आए वेदांत को एसपी सिटी का प्रभार द्वितीय अंबुज सिंह को सीओ सिटी का प्रभार तृतीय अक्षत पांडे को एसएचओ कैंट का प्रभार और कंसोलेशन प्राइज में दो बच्चियां इशिता वर्मा व सौम्या तिवारी को एसओ महिला का प्रभार दिया गया। सभी विजयी बच्चे अलग-अलग पुलिस कार्यालय में पुलिसिंग व्यवस्था से रूबरू हुए।प्रभार पाए बच्चों ने मुहर्रम ( Muharram ) की सुरक्षा को लेकर किस तरह से पुलिसिंग की जाए अपने अनुभव साझा किए। इसके बाद इन सभी बच्चों ने शहर में निकलकर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जिसके तहत कैसे चालान किया जाता है जुर्माना कैसे लगाया जाता है वाहन चालक के पास क्या-क्या कागजात हैं या नहीं है ये बच्चे इन सब चीजों से रूबरू हुए। 2 घंटे का प्रभार पाए जाने पर स्कूली बच्चे काफी खुश दिखे।

Published on: