अयोध्या

Ayodhya Police : एंटी रोमियो अभियान चलाकर अयोध्या पुलिस ने छात्राओं में जगाई सुरक्षा की भावना

महिला पुलिस ने अयोध्या के आर्यकन्या इंटर कालेज के पास चलाया अभियान,आने जाने वाले लोगों से की पूछताछ
2 min read
• •
Updated: 24 Jul 2019, 3:22 PM IST
Ayodhya Police launches anti-Romeo campaign
Ayodhya Police : एंटी रोमियो अभियान चलाकर अयोध्या पुलिस ने छात्राओं में जगाई सुरक्षा की भावना

अयोध्या : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) के निर्देश पर पूरे प्रदेश की पुलिस ( up police ) महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चला रही है | इसी कड़ी में अयोध्या में भी अयोध्या पुलिस द्वारा एंटी रोमियो अभियान ( Anti-Romeo campaign ) चलाकर जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में छात्राओं के कॉलेज के पास सघन चेकिंग अभियान चला रही है | जिसमें स्कूल कॉलेज के टाइम पर इन रास्तों से होकर गुजरने वाले लोगों से पूछताछ की गई और आने जाने का कारण भी पूछा गया| इस दौरान लोगों को यह भी निर्देश दिया गया कि बेवजह स्कूल कॉलेज के टाइम पर इन रास्तों से होकर ना गुजरे |

महिला पुलिस ने अयोध्या के आर्यकन्या इंटर कालेज के पास चलाया अभियान,आने जाने वाले लोगों से की पूछताछ

अयोध्या ( Ayodhya ) शहर के कंधारी बाजार ( Kandhari Bazar ) इलाके में स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज ( Arya Kanya Inter Collage ) के पास कॉलेज की छुट्टी होने पर महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडे ( Mahila Thana Ayodhya ) ने अन्य साथी पुलिसकर्मियों के साथ एंटी रोमियो चेकिंग अभियान के तहत इस रास्ते से होकर गुजरने वाले लोगों से रोककर उन्हें पूछताछ की और उनका नाम पता नोट किया | इस दौरान बिना हेलमेट पहने वाहन चलाने वाले लोगों का चालान भी किया गया और जो लोग संदिग्ध पाए गए उनका नाम पता एंटी रोमियो रजिस्टर्ड करने के बाद उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया | खास बात यह है कि एंटी रोमियो अभियान को देख कर तमाम ऐसे लोग भी अपना रास्ता बदलते हुए नजर आए जो जरूरी कामों से इस रास्ते से होकर गुजर रहे थे | लेकिन बेवजह ( ayodhya police ) पुलिस की पूछताछ और उनके सवालों का जवाब देने की जगह उन्होंने रास्ता बदलकर जाना मुनासिब समझा |

Published on: