
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर परिसर के आठ देवालयों में एक साथ होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान कल से शुरू हो जाएगा। अनुष्ठान की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। राम मंदिर सजाने का काम अंतिम चरण में है।
Ayodhya Ram Temple: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर कलश के साथ परकोटा के पांच मंदिरों के शिखर कलश पर सोने की परत जड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। सोने की चमक से मंदिर के शीर्ष जहां और आकर्षक हो गए हैं। वहीं रात की लाइटिंग में इनकी दमक देखते ही बन रही है। राम मंदिर परिसर के 5 मंदिरों (परकोटा के) के शिखर कलश पर भी स्वर्ण परत जड़ने का काम पूरा हो चुका है। देवालयों के प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान 3 जून को शुरू होगा। यह 5 जून तक चलेगा। मंदिर के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र ने बताया सभी मंदिरों के अनुष्ठान के लिए यजमान तय हो गए हैं।
सरयू मंदिर के महंत पंडित नेत्रजा प्रसाद मिश्र का कहना है कि मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के पीछे दिव्य चेतना का जागरण ही उद्देश्य है। पूजा मूर्ति की नहीं की जाती बल्कि दिव्य सत्ता की होती। जिसकी चेतना से सृष्टि चेतनमय है। मूर्ति केवल माध्यम है।