
अयोध्या : राम नगरी अयोध्या की गौशाला में गौवंशों के साथ हो रहे अत्याचार और गौवंशों की मौत पर संत भी नाराज हैं। और जल्द ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी शिकायत करें करेंगे। दरअसल अयोध्या नगर निगम द्वारा संचालित जयसिंहपुर गौशाला में बदहाली व्यवस्था को कारण दर्जनों गोवंशो को अपनी जान गवानी पड़ गई थी जिसका वीडियो वायरल होते ही अयोध्या के संत काफी नाराज हुए संतों के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ गोवंश की रक्षा के लिए जब बड़े पैमाने पर सुविधा दी जा रही है तो फिर नगर निगम व जिले के अधिकारी आखिर ध्यान क्यों नहीं दे रहे हैं।
रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य मान कमल नयन दास ने कहा कि गौशाला में हुए गोवंश की मौत का कारण अधिकारियों का भ्रष्टाचार है गोवंश के लिए जब सरकार खुद ही बड़े स्तर पर कार्य कर रही है तो भ्रष्ट अधिकारी पैसे का बंदरबांट कर रहे हैं जल्द ही अयोध्या में हुए गोवंश की मौत को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ जी संत शिकायत भी करेंगे वही बताया कि यह शिकायत पीएम मोदी को भी पत्र के माध्यम से दिया जाएगा
वही हरिधाम के महंत जगतगुरु राम दिनेशाचार्य ने बताया कि गोवंशों को लेकर सरकार से लेकर जिलाधिकारी तक सभी उत्तरदाई है अयोध्या की गौशाला में हुए गोवंश की मौत का उत्तरदायी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। राम नगरी में गोवंशों की मौत बहुत ही दुखद है।