अयोध्या

बड़ी खबर : विहिप के इस बड़े नेता के निधन पर अयोध्या के संतों में शोक की लहर

विहिप के बड़े पदों पर रहे इस प्रखर नेता के निधन को अयोध्या के संतों ने बताया अपूर्णीय क्षति
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2019, 8:59 PM IST
Ayodhya Saints mourn VHP Leader B L Sharma's death In Delhi
बड़ी खबर : विहिप के इस बड़े नेता के निधन पर अयोध्या के संतों में शोक की लहर

अयोध्या : विहिप के पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी से दो बार दिल्ली से सांसद रहे बैकुंठ लाल शर्मा का आज लंबी बीमारी के दौरान दिल्ली मे शनिवार को निधन हो गया | श्री शर्मा के निधन पर विहिप सहित संत धर्माचार्यो मे शोक व्याप्त है | श्रीराम जन्मभूमि न्यास अध्यक्ष और मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने बैकुंठ लाल शर्मा के निधन को अपूर्णिय छति बताते हुए कहा वास्तव मे वह प्रखरता के साथ ही सामाजिक धार्मिक जीवन के ध्वजवाहक थे।लगातार सक्रिय रहते हुये उन्हो ने एक" रामसेवक " के जीवन को जिया ऐसे महापुरुष का साकेत गमन सभी के दुखद है।
केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य महंत शिया किशोरी शरण ने कहा कि वह श्रीराम जन्मभूमि के साथ ही हिन्दुत्व के लिए सक्रिय रहे।वास्तव मे वह सामाजिक सांस्कृतिक जीवन को जीने वाले कर्मयोगी थे।केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल सदस्य अयोध्या संत समिति अध्यक्ष महंत कन्हैया दास,महंत करूणा निधान शरण,महंत रामशरण रामायणी,महामंडलेश्वर प्रेमशंकर दास,ने भी बैकुंठ लाल शर्मा को स्मरण करते हुये उन्हे कुशल संगठन कर्ता तथा विहिप श्रीराम का सच्चा सेवक बताया।विहिप केन्द्रीय सलाहकार सदस्य पुरूषोत्तम नारायण ने कहा बैकुंठ लाल शर्मा का निधन सम्पूर्ण संघ परिवार के लिए छति है।जिसकी भरपायी नही हो सकती।उन्हो ने कहा श्रीराम की जन्मभूमि पर आंदोलन तो विहिप ने 1984 से खड़ा किया लेकिन बैकुंठ लाल शर्मा 1949 से ही जुड़े रहे। वह फैजाबाद के मिलिट्री कैंट मे कैप्टन रहे और अयोध्या के प्रत्येक अभियान को नजदीक से देखा और समझा अवकाश प्राप्त करने के उपरान्त वह इस आंदोलन के एक सक्रिय योद्धा बने।
विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने कहा राममंदिर आंदोलन 1990और 92के दौरान उनका सानिध्य लगातार प्राप्त होता रहा।जब भी अयोध्या के प्रवास पर होते यंहा की स्मृतियों की चर्चा और सर्विस के दौरान पुराने मित्रो की चर्चा करने के साथ उनसे संपर्क करते।उन्हो ने कहा अपनी ओजस्वी भाषण शैली और प्रखरता के कारण ही वह इस आंदोलन मे शिखर पर आसीन रहे।
बी एल शर्मा हिंदुत्‍व और राम मंदिर के लिए के सक्रिय रहते हुये दो बार सांसद चुने गये बाद मे दूसरी बार सांसद बनने के एक वर्ष बाद ही इस्‍तीफा दे दिया था।वह इधर कई वर्ष से अस्वस्थ चल रहे थे। वह विगत 2017 मे विवादित ढांचा ध्वस्तिकरण मे आरोपी के कारण सी बी आई की विशेष अदालत के लखनऊ बेंच मे प्रस्तुत हुये थे।
दिल्ली के सफदरगंज के पास बीके दत्‍त कॉलोनी में रहते थे। बैकुंठ लाल शर्मा को लोग प्रेम सिंह शेर के नाम से भी जानते थे

Updated on:
28 Sep 2019, 8:59 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत’, सरयू-कमला एक्सप्रेस को लेकर इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, PM मोदी और CM योगी को दी बधाई

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन