अयोध्या

एशिया का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनेगी अयोध्या, मिलेंगी चौड़ी सड़कें, शहर के अंदर चलेगी इलेक्ट्रिक कार्ट

अयोध्या को एशिया का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी की जा रही है। राममंदिर को जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण होगा।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2020, 4:29 PM IST
ayodhya-ram-mandir.jpg
Ayodhya Ram Mandir

पत्रिका न्यूज नेटवर्क.

अयोध्या. अयोध्या को एशिया का सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी की जा रही है। राममंदिर को जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण होगा। शहर के अंदर यात्रियों के लिए इलेक्टॉनिक कार्ट चलाए जाएंगे। कार के लिए मल्टीलेवेल पार्किंग तो बसों के लिए कई बड़े बस स्टेशन बनाए जाएंगे। पूरी अयोध्या सोलर सिटी के रूप में विकसित की जाएगी। अयोध्या का पूरा विकास हाइटेक होगा साथ ही इसमें संस्कृति की छाप दिखेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बैठक भी की व कहा कि अयोध्या का विकास इस प्रकार से किया जाए, जिससे आ रहे पर्यटकों को विश्व स्तरीय सुविधाएं मिल सके। रामनगरी को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक मेगा स्मार्ट सिटी व एशिया के विशाल दिव्य पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सलाहकरों को विज्ञापन जारी कर आमंत्रित किया गया है।

आरएफपी जारी-
अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा जारी प्रस्ताव संबंधी अुनरोध (आरएफपी) में अयोध्या के विकास के लिए बहुमूल्य राय देने वाले सलाहकारों को आमंत्रित किया गया है। प्राधिकरण ने टेंडर करने वाले को ऑनलाइन निविदा ई-टेंडर पोर्टल पर अपनी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। यह सलाहकार रामजन्मभूमि के अतिरिक्त अयोध्या में विकास कार्यों को लेकर अपनी राय देंगे। अंत में जिनकी राय प्राधिकरण को पसंद आएगी उन्हें वे मुख्य सलाहकार के रूप में नियुक्त करेंगे।

सोलर सिटी के रूप में विकसित हो अयोध्या-
श्रीराम के दर्शन के लिए विभिन्न दिशाओं से अयोध्या आने वाले दर्शनार्थियों को जल्द ही सड़कों का प्रभावी और निर्बाध नेटवर्क मिलेगा। सड़कों के दोनों ओर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था भी होगी। शनिवार को मुख्यमंत्री को अयोध्या धाम के समेकित पर्यटन विकास के संबंध में कराए जाने वाले कार्यों की रिपोर्ट पेश की गई। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने योजना का ब्योरा पेश किया। इसमें भरत कुंड, सूर्य कुंड व नंदी ग्राम का तेजी से विकास कराने के साथ ही अयोध्या को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में बताया गया कि अयोध्या में घाटों का पुनर्विकास एवं सौंदर्यीकरण और महंत रामचन्द्र दास परमहंस के समाधि स्थल का विकास कार्य हो रहा है। रामघाट स्टेशन के पास मुक्तिधाम का निर्माण कराया जा रहा है।

प्रत्येक स्तर पर रोजगार के मौके- सीएम
रिपोर्ट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धर्मनगरी के महत्व को ध्यान में रखकर केंद्र व राज्य सरकार अयोध्या को उसके प्राचीन गौरव के अनुरूप प्रतिष्ठित करने के लिए कृतसंकल्पित है। अयोध्या में इसको देखते हुए बड़े स्तर पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम विश्व के मानचित्र में बहुत महत्वूपर्ण स्थल है, पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं, प्रत्येक स्तर पर रोजगार के मौके भी हैं। यहां प्रशिक्षित गाइड की व्यवस्था भी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग से संबंधित सभी काम तेजी से कराए जाएं। मखौड़ा धाम, बस्ती में पर्यटन संबंधी सभी काम निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।

Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका