अयोध्या

उड़ने को तैयार हवाई जहाज को हाथ दिखाया पायलट ने हवाई जहाज रोका, यात्री को बैठाया और उड़ गया, यह घटना यूपी की है…

सुनने में अविश्वसनीय है पर हकीकत है। अयोध्या तो आजकल मंदिर निर्माण को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा में है। पर अयोध्या में हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया।
less than 1 minute read
उड़ने को तैयार हवाई जहाज को हाथ दिखाया पायलट ने हवाई जहाज रोका, यात्री को बैठाया और उड़ गया, यह घटना यूपी की है...
उड़ने को तैयार हवाई जहाज को हाथ दिखाया पायलट ने हवाई जहाज रोका, यात्री को बैठाया और उड़ गया, यह घटना यूपी की है...

अयोध्या. सुनने में अविश्वसनीय है पर हकीकत है। अयोध्या तो आजकल मंदिर निर्माण को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा में है। पर अयोध्या में हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया। अब तक तो सुना होगा कि हाथ दिखा कर कोई भी बस टैक्सी रोकी जाती है। पर हवाई पट्टी से बस टेकआफ करने जा रहे हवाई जहाज को जब लोगों ने हाथ दिखाया तो वह रनवे पर दौड़ने के बाद रुक गया। सब आश्चर्यचकित हो गए।

यह घटना अयोध्या की है। हुआ यह कि वास्तुविद खुशदीप बंसल रामजन्मभूमि का निरीक्षण करने के लिए रविवार सुबह प्राइवेट जहाज से अयोध्या आए थे। जब वह अयोध्या उतरे तो जहाज के पायलट से यह तय हो गया था कि, शाम साढ़े पांच बजे दिल्ली वापस की जाएगी। जैसे जैसे शाम करीब आई पायलट ने खुशदीप बंसल को फोन कर अलर्ट किया कि साढ़े पांच बजे हवाई जहाज उड़ जाएगा। टाइम से आएं। पर अहम काम में जुटे होने की वजह से वास्तुविद खुशदीप बंसल तय समय तक हवाईपट्टी नहीं पहुंचे तो पायलट ने आधे घंटे इंतजार किया। और छह बजे अंधेरा होने से पहले जहाज को उड़ान भरने के लिए रनवे पर दौड़ा दिया।

मौके की बात थी खुशदीप बंसल हवाईपट्टी पर पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने लोकल बस के तरीके से टेक ऑफ के लिए तैयार प्राइवेट हवाई जहाज को रनवे पर हाथ दिखा कर रुकवाया। पायलट ने लोगों के इस इशारे को देख लिया और रनवे के आधे रास्ते से वापस आया। और अपने यात्री को जहाज में बिठाकर वापस दिल्ली उड़ चला।

Published on:
16 Mar 2021 10:58 am
Also Read
View All
Ram Mandir Donation Controversy Row: ‘चंपत राय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धाराएं लगाई जाएं’, संतोष दुबे ने भेजा ज्ञापन

‘चंपत राय की सुरक्षा में 400 प्राइवेट गार्ड्स और ₹12 करोड़ का खर्च’, राम मंदिर विवाद में सुप्रिया श्रीनेता का बड़ा बयान

Ram Mandir Scam: ‘जो राम मंदिर में चोरी नहीं रोक पाए, वे हिंदुओं को दर्शन करने से रोक रहे हैं’, अयोध्या विवाद पर कांग्रेस MP का BJP पर हमला

Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर चढ़ावा कांड: ट्रस्ट और SBI ने बनाए थे सख्त नियम, जांच में खुल रही लापरवाही की परतें

‘रावण ने सीता का हरण किया, उसका वंश नष्ट हो गया’, अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र शास्त्री ने भोपाल में दी कड़ी प्रतिक्रिया