अयोध्या

Ayodhya : बाबरी के मुद्दई इकबाल की बढ़ाई गयी सुरक्षा,अब सात पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

मंगलवार को अयोध्या में इकबाल अंसारी के आवास पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह से हो गया था इकबाल का वाद विवाद
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2019, 8:03 PM IST
Babari Petitioner Iqbal Ansari's security increased after Dispute
Ayodhya : बाबरी के मुद्दई इकबाल की बढ़ाई गयी सुरक्षा,अब सात पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

अयोध्या : मंगलवार को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ( Babari Masjid ) मामले की मुद्दई इकबाल अंसारी और अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के बीच वाद विवाद और इकबाल अंसारी ( Iqbal Ansari ) द्वारा वर्तिका सिंह पर हमले का आरोप लगाये जाने के बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है और तत्काल जिला प्रशासन के जरिए इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी है | बाबरी मस्जिद मामले ( Babari Masjid Case ) के मुद्दई इकबाल अंसारी की सुरक्षा में अब 7 पुलिसकर्मी तैनात होंगे | जो 24 घंटे इकबाल अंसारी की सुरक्षा में तैनात रहेंगे | पहले इकबाल की सुरक्षा में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात थे जबकि अब इकबाल की सुरक्षा में सात पुलिसकर्मी तैनात हैं .

मंगलवार को अयोध्या में इकबाल अंसारी के आवास पर अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह से हो गया था इकबाल का वाद विवाद

बताते चलें कि मंगलवार को इकबाल अंसारी से मुलाकात करने पहुंची खुद को अंतरराष्ट्रीय शूटर बताने वाली युवती वर्तिका सिंह ( Vartika Singh ) से बातचीत के दौरान वाद विवाद हो गया था . जिसके बाद यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया और उसके बाद अब इकबाल अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है . पत्रिका टीम से बात करते हुए बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने बताया कि पूर्व में उनकी सुरक्षा में 2 सुरक्षाकर्मी तैनात थे जबकि अब उनकी सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है और अब स्थानीय पुलिस द्वारा उनकी सुरक्षा में 7 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं |

इकबाल अंसारी ने दिया पुलिस को धन्यवाद

इकबाल अंसारी अब अपनी सुरक्षा से आश्वस्त नजर आए इकबाल अंसारी ने यह भी कहा कि अगर मंगलवार को 5 मिनट के अंदर उनके पास सुरक्षाकर्मी ना पहुँचते तो बड़ी घटना हो सकती थी | मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि सूचना देते ही तत्काल उन तक पुलिस ( Ayodhya police ) मदद पहुंच गई | हालांकि अयोध्या पुलिस की ओर से अधिकृत रूप से इसकी कोई सूचना नहीं दी गई है | लेकिन इकबाल अंसारी के मुताबिक उनके आवास पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ गई है जिसकी मौखिक सूचना उन्हें दे दी गई है |

Published on: