अयोध्या

बड़ी खबर : अयोध्या में 14 कोस की परिधि में मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगवाएगा बजरंग दल

खबर के मुख्य बिंदु - - श्री अयोध्या जी पुनरोद्धार समिति और बजरंग दल की संयुक्त बैठक में हुआ निर्णय - बजरंगियों ने कहा पहले प्रशाशन से करेंगे मांग नही बनी बात तो खुद बंद करायेंगे दुकाने - पांच कोस की परिधि में पहले से ही प्रतिबंधित है मांस मदिरा की बिक्री
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2019, 6:47 PM IST
Bajrang Dal will demand ban on sale of meat and liquor in Ayodhya
बड़ी खबर : अयोध्या में 14 कोस की परिधि में मांस मदिरा की बिक्री पर रोक लगवाएगा बजरंग दल


अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) की परिधि में मांस मदिरा की बिक्री और प्रयोग को लेकर अयोध्या के संतों ने मोर्चा खोल दिया है | बाकायदा इसके लिए संतों ने एक समिति भी बनाई है जो शांतिपूर्ण ढंग से संवैधानिक दायरे में रहकर अयोध्या में तामसी भोजन मांस और मदिरा की बिक्री का विरोध करेगा | अयोध्या में कनक भवन ( Kanak Bhavan ) से सटे हुए श्री राम आश्रम ( Shri Ram Ashram ) में आज संतों ने अयोध्या में तामसी भोजन मांस और मदिरा की बिक्री पर विरोध जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है | बैठक में अयोध्या पुनरुद्धार समिति तथा बजरंग दल ( Bajrang Dal ) के लोगों ने शिरकत की है बजरंग दल के जिला संयोजक महेश मिश्र ने बताया कि वह इस समबन्ध में सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन देंगे |

बैठक में मौजूद संतों और कार्यकर्ताओं ने मांस और मदिरा की बिक्री ना बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है | बताते चलें कि पूर्व में जब अयोध्या और फैजाबाद शहर अलग अलग थे तब अयोध्या में पांच कोस की परिधि में मांस मदिरा का सेवन प्रतिबंधित कर दिया गया था | यह प्रतिबंध आज भी कायम है लेकिन अब जब से फैजाबाद ( Faizabad ) का नाम बदलकर अयोध्या किया गया है तभी से अयोध्या के 14 कोसी परिक्षेत्र में मांस मदिरा का विक्रय बंद करने की मांग उठ रही है | श्री अयोध्या जी पुनरुद्धार समिति के महामंत्री महंत जयराम दास ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अब बजरंग दल और श्री अयोध्या जी पुनरोद्धार समिति ने ऐलान किया है कि वह अयोध्या के 14 कोसी परिधि के भीतर मांस मदिरा की बिक्री को लेकर पहले आंदोलन करेंगे और अगर प्रशासन ने उनकी बात नहीं सुनी तो हिंदू समाज के लोग खुद ऐसी दुकानों को बंद कराएंगे जो अयोध्या के 14 कोस की परिधि के भीतर मांस और मदिरा की बिक्री कर रही है।

Published on: