
अयोध्या : राम मंदिर निर्माण को मांग को लेकर अयोध्या में होने वाली धर्म सभा को लेकर विश्व हिन्दू परिषद् व् आरएसएस के द्वारा तैयारी तेजी से की जा रही हैं जिसको लेकर विहिप व् आरएसएस के पदाधिकारी अयोध्या में डेरा डाल दिया हैं वहीँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी भी धर्म सभा को लेकर अयोध्या पहुंचे जहाँ रामलला का दर्शन किया जिसके बाद तैयारों का जायजा लेने धर्म सभा स्थल पहुंचे वहीँ कारसेवकपुरम में साधू संतों के अगुवाई में एक बैठक भी किया
अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के बाद संघ के बड़े नेता ने दिया सनसनीखेज़ बयान
अयोध्या पहुंचें संघ सर कार्यवाह भैया जी जोशी ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि उम्मीद है जब वह दुबारा दर्शन करने आएंगे तब भगवान राम कृपाल के बजाय भव्य राम मंदिर में होंगे. भगवान से यह प्रार्थना कर रहे है कि त्रिपाल में रामलला का दर्शन हमारे लिए अंतिम हो , अगली बार हम भव्य रामलला के दर्शन करने ही आ सके ऐसी परिस्थितिया बनती जाय बताया कि यह धर्मसभा को लेकर संतो के आवाहन को सम्पूर्ण हिन्दू समाज स्वीकार करेगा ऐसी अपेक्षा है और रामभक्तों की बड़ी संख्या का दर्शन 25 नवम्बर को होगा ।धर्मसभा के माध्यम से एक बार फिर हम राममंदिर के संकल्प को दोहराना चाहते है । राम मंदिर को लेकर हम सरकार से तो कुछ नही कंहेगे लेकिन हम न्यायालय से कंहेगे की हिन्दू समाज की भावनाओ का सम्मान करते हुए प्राथमिकता के आधार पर श्रद्धा का विषय मानकर सीघ्र निर्णय करे ।वहीँ कहा कि सोमनाथ मंदिर की परिस्थितियां भिन्न थी उससे किसी के साथ तुलना नही की जा सकती ।हम चाहते है कि शाशन के अधिकारों में जो है वैसी पहला वह करे कानून बनाना या न बनाना सत्ता में बैठे लोगों का विषय है ।नरेंद्र मोदी से कहेंगे शीघ्रता से इसमें पहल करे ।