अयोध्या

Ayodhya Accident: अनियंत्रित कार की चपेट मे आए बाइक और साईकिल सवार, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

अयोध्या जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर लोग से घायल हैं।
less than 1 minute read
acci.jpg

Accident in ayodhya: लखनऊ से अयोध्या की ओर आ रही कार ने रौनाही थाना क्षेत्र के शफीपुर के पास पहुचते ही बाइक सवार दूधिया निवासी उधौली धन्नीपुर शिवनायक को टक्कर मार दी। इसके उपरांत भयभीत चालक से कार अनियंत्रित हो गई और लखौरी पुल के पास खेत से घास काट कर लौट रहे धन्नीपुर निवासी साईकिल सवार अतुल शर्मा पुत्र लल्लू राम,, शिवधन पुत्र राजेंद्र प्रसाद को भी अपनी चपेट मे ले लिया, जिससे यह दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गये। एक साथ दो स्थानो पर टकराने के बाद कार झाडियो मे घुसकर रुक गई। इसके उपरांत कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया।

घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणो ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टर ने शिवधन को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इस बाबत मे थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनो से तहरीर मिल गयी है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है।

Updated on:
26 Aug 2023 04:34 pm
Published on:
26 Aug 2023 04:34 pm
Also Read
View All
Ram Mandir Waterlogging: तेज बारिश में फिर राम मंदिर के राम दरबार तक पहुंचा पानी, दर्शन कुछ देर रोके गए, जलभराव ने बढ़ाई चिंता

राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला, बोलीं- श्रद्धालुओं की आस्था का पैसा डकार गए भाजपाई

Ayodhya News: कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से गुलजार होगी अयोध्या, झूलन उत्सव के साथ श्रावण मेले की भव्य तैयारी; मेयर ने किया बड़ा ऐलान

Ram Mandir Secretary: कौन हैं जगदीश आफले? राम मंदिर निर्माण से लेकर ट्रस्ट की कमान तक, CEO से पहले सचिव की नियुक्ति क्यों है अहम?

रामनगरी में सावन मेले की अंतिम तैयारियां, श्रद्धालुओं की सुविधा पर फोकस; रामलला के दर्शन में नहीं होगी कोई परेशानी