अयोध्या

अयोध्या पहुंचीं भाजपा सांसद कंगना रनौत, करेंगी रामलला के दर्शन

Kangana Ranaut Ayodhya visit: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंचीं। उनके रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना करने का भी प्रोग्राम है।
2 min read
अयोध्या में कंगना रनौत, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
अयोध्या में कंगना रनौत, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

BJP MP Kangana Ranaut's Ayodhya visit: अयोध्या एक बार फिर चर्चा में है जब राजनीतिक गलियारे में समाजवादी पार्टी और भाजपा में बयानों का दौर जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की सांसद और फिल्में अभिनेत्री कंगना रनौत अयोध्या पहुंची। जहां उनके रामलला के दर्शन करने का कार्यक्रम है। भाजपा सांसद निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंची है इसके पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी जिस पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के पाले में गेंद फेंक दी है। मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को भी अयोध्या से चुनाव लड़ने को कहा है।

कंगना रनौत करेंगी रामलला के दर्शन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज भारतीय जनता पार्टी की सांसद और प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंचीं। वह यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हैं। कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगी। बताया जा रहा है कि वह दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी।

हवाई अड्डे पर किया गया स्वागत

कंगना रनौत के अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल और राम मंदिर तक पुलिस बल तैनात किया गया है। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। ‌कंगना हमेशा से राम मंदिर आंदोलन की समर्थक रही हैं और कई बार अयोध्या आने की इच्छा जता चुकी हैं। इससे पहले भी वह रामलला के दर्शन कर चुकी हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

कंगना रनौत के कार्यक्रम को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए पहुंचे। कंगना रनौत का यह दौरा निजी बताया जा रहा है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। राम मंदिर दर्शन के बाद उनका लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।

विधानसभा चुनाव की आहट

अयोध्या में विधानसभा चुनाव की आहट सुनाई पड़ने लगी। जब अखिलेश यादव ने अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अयोध्या से चुनाव लड़ने का बयान जारी किया था। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने को कहा है।

Updated on:
11 Oct 2026 01:48 pm
Published on:
11 Oct 2026 01:35 pm
Also Read
View All
‘इनके मन में कभी राम के लिए श्रद्धा थी ही नहीं’, राम मंदिर को लेकर अखिलेश यादव पर भड़के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास

अखिलेश यादव के राम मंदिर जाने पर अवधेश प्रसाद का बयान, बोले- गृह नगर में बन रहा भव्य मंदिर, परिवार के साथ करेंगे दर्शन

‘हो आए अयोध्या, रामलला के दर्शन करने नहीं गए ना?’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- जाते भी कैसे, दाढ़ी-टोपी रूठ जो जाती

अखिलेश यादव के हाथ में दिखा त्रिशूल-डमरू और सुदर्शन चक्र, वीडियो वायरल

‘कहीं मौलाना नाराज न हो जाएं, अखिलेश रामलला के दर्शन नहीं करेंगे’, महंत सीता राम दास बोले- ऐसे लोग अयोध्या न आएं तो अच्छा है