Akhilesh Yadav Ayodhya Visit: अयोध्या में साकेत भवन के महंत सीता राम दास ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अयोध्या आ रहे हैं, लेकिन रामलला के दर्शन नहीं करेंगे, क्योंकि यह उनके प्रारब्ध और भाग्य में नहीं है। महंत ने आरोप लगाया कि एक संप्रदाय और एक मत-मजहब के तुष्टिकरण की राजनीति के चलते अखिलेश के अयोध्या आने के बाद भी रामलला के दर्शन नहीं करने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि कहीं उनके आका, मौलवी, मौलाना या मुफ्ती नाराज न हो जाएं, इसलिए वह रामलला के दर्शन नहीं करेंगे।