अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि किसी की व्यक्तिगत आस्था पर सवाल नहीं उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद आस्तिक हैं और उनके लिए आस्था पूरी तरह निजी विषय है। अखिलेश यादव राम मंदिर जाना चाहते हैं या नहीं, दर्शन करेंगे या नहीं, यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। इसे किसी भी तरह राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।