अयोध्या

मुर्शिदाबाद हिंसा पर ममता सरकार को बृजभूषण शरण सिंह ने सुनाई खरी खोटी, नेशनल हेराल्ड केस पर भी दिया बयान

मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा है। सिंह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर गहरी चिंता जताई और कहा कि इस हिंसा का असर देश भर में महसूस किया जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Apr 2025, 9:13 PM IST
brijbhushan sharan singh

भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने आज यानी शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "पूरे देश में इसकी आलोचना हो रही है और यह हिंसा बंद होनी चाहिए। इसका असर देश भर में महसूस किया जा रहा है और मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को हस्तक्षेप करना पड़ेगा।"

नेशनल हेराल्ड केस पर क्या बोले बृजभूषण?

इसके साथ ही बृजभूषण शरण सिंह ने नेशनल हेराल्ड केस को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "हमें देश की न्यायपालिका पर भरोसा करना चाहिए। सारे तथ्य सामने हैं और जांच चल रही है लेकिन कांग्रेस इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस केस में भ्रष्टाचार हुआ है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

राष्ट्रीय महिला आयोग से सामने रो पड़ी थी महिलाएं

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में भड़की हिंसा के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। इस हिंसा से डरकर दर्जनों परिवारों का पलायन जारी है। शनिवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में हिंसा प्रभावित लोगों से मिलने के लिए धुलियान का दौरा किया था। प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान कई महिलाएं रो पड़ीं और केंद्रीय बलों की स्थायी तैनाती की गुहार लगाई।

एक महिला ने रोते हुए और प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य के पैर छूते हुए कहा कि हम यहां बीएसएफ के स्‍थाई शिविरों के बिना जीवित नहीं रह सकते। यदि आवश्यकता हुई, तो हम उन्हें स्थापित करने के लिए अपनी जमीन और घर देने के लिए तैयार हैं। एनसीडब्ल्यू की टीम ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी चिंताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय तक पहुंचाया जाएगा।

Updated on:
19 Apr 2025, 9:13 PM IST
Published on: