अयोध्या

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर बोलें अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी   

Ayodhya: बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर अयोध्या के मुख्य पुजारी ने बयान दिया है। आचार्य सत्येंद्र दास ने क्या कहा आइये बताते हैं।
less than 1 minute read
Dec 01, 2024
Ayodhya
आचार्य सत्येन्द्र दास

Ayodhya: बांग्लादेश में लगातार हिन्दुओं पर हो रही हिंसा और ISKCON पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर अयोध्या श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बयान दिया है। उन्होंने सरकार से मजबूत कदम उठाने की बात की है।

आचार्य सत्येंद्र दास ने क्या कहा ? 

इस्कॉन बांग्लादेश के हिंदू पुजारी की गिरफ्तारी पर श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है। उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा है वो गलत है। भारत सरकार को इस मजबूत कदम उठाना चाहिए। इस मामले में जब तक सरकार कुछ नहीं कहती या करती है तब तक बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अन्याय होता रहेगा। जो लोग बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार कर रहे हैं, सरकार और पुलिस उनका समर्थन कर रही है।

आचार्य देवकीनंदन ने दिया था बयान 

बांग्लादेश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने भी बयान दिया था। देवकीनंदन ठाकुर ने वीडियो जारी करके सनातनियों से सजग और काम करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश में नो सुनवाई नो बेल ओनली ऑन जेल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला ? 

बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के धर्म गुरुओं ने आपत्ति व्यक्त की है। सरकार की तरफ से भी इसे लेकर चिंता जताई गई है। 

Updated on:
01 Dec 2024 11:00 am
Published on:
01 Dec 2024 11:00 am
Also Read
View All
‘मैं तो सावन में भी मछली खाता हूं’, कैबिनेट मंत्री बोले- निषाद जहां रहेगा वहां मछली खाएगा, यह पाप नहीं भोजन है

‘संतों की आवाज दबाने का प्रयास? अयोध्या में चढ़ावे की चोरी पर उठे सवालों से सहमा प्रशासन!’, कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

UP Politics: अयोध्या के संत राजू दास के साथ डिबेट में नहीं आएगी कांग्रेस! गाली-गलौज के आरोपों के बाद पार्टी ने लिया बड़ा फैसला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर संतों का अल्टीमेटम: बोले- CBI जांच नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकार को SC से बड़ी राहत, SC ने दी गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा