अयोध्या

सीएम योगी ने सभा को संबोधित किया, कहा- ‘योगी जी एक काम करो मंदिर का निर्माण करो’ के लगते थे नारे

CM Yogi: अयोध्या में दीपोत्सव के अवसर पर सीएम योगी ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मेयर की लिखी किताब का विमोचन किया और टूरिज्म एप का उद्द्घाटन किया। सीएम योगी ने क्या कहा आइए बताते हैं। 
3 min read
Oct 30, 2024
UP by election 2024, UP election news, assembly seats of Uttar Pradesh, UP bypolls, UP By election Dates, UP News in Hindi,Uttar Pradesh news
CM Yogi

CM Yogi: अयोध्या के दीपोत्सव में सीएम योगी ने भाग लिया। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे। सीएम योगी ने मंच से अयोध्या की जनता और दीपोत्सव पर पधारे पर्यटकों को संबोधित किया।

‘ह्रदय में राम’ किताब का विमोचन 

योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या के महापौर गिरीशपति त्रिपाठी की लिखी किताब ‘ह्रदय में राम’ का विमोचन किया। सीएम योगी ने लेखक से परिवार को मंच पर आमंत्रित किया। ये पुस्तक अनामिका प्रकाशन से प्रकाशित हुई है। इस दौरान सीएम योगी केंद्रीय पर्यटन मंत्री की मौजूदगी में टूरिज्म एप भी लांच किया।

सीएम योगी ने क्या कहा ? 

सीएम योगी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 8 साल पहले जब हम पहली बार दीपोत्सव मनाने आए थे तो भीड़ में उत्साह था और एक ही आवाज गूंज रही थी। एक ही नारा लग रहा था कि "योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो"। मैंने उस समय कहा था कि विश्वास बनाए रखें, आज आप जो दीये जलाएंगे, वो सिर्फ दीये नहीं हैं, वो सनातन धर्म की आस्था हैं। प्रभु राम की कृपा अवश्य बरसेगी।

पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण 

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का काम पूरा हो चुका है। ये डबल इंजन की सरकार है। हम जो कहते हैं वो करते हैं। 2017 से पहले अयोध्या में बिजली नहीं थी। जिन लोगों ने राम की उपेक्षा की थी, जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे, वे सिर्फ भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल नहीं उठा रहे थे, वे सनातन धर्म के अस्तित्व पर भी सवाल उठा रहे थे, वे आपके अस्तित्व पर भी सवाल उठा रहे थे, वे आपकी विरासत पर सवाल उठा रहे थे।

अयोध्या एक शुरुआत है 

सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या जगमगा रही है। अयोध्या सनातन धर्म की शुरुआत है। आज हमारी काशी चमक रही है। भव्य काशी को दुनिया देख रही है। इससे भी आगे जाकर इसपर अभी कार्य होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को जमीन पर उतारने के लिए अयोध्या एक शुरुआत है। ये अभियान वैश्विक मंच तक जाएगा।

सनातन विरोधियों पर गरजे सीएम योगी 

सनातन विरोधियों पर सीएम योगी ने कहा कि सनातन धर्म के मार्ग के बैरियर हटाने हैं। जो लोग बार-बार सनातन धर्म पर प्रश्न कहा करते हैं उनलोगों लोगों को बोलना चाहता हूँ सनातन धर्म कभी किसी का अहित नहीं किया। दुनिया की कोई ऐसी जाति, कोई ऐसा मत, कोई ऐसा संप्रदाय या सेक्ट नहीं जिसकी विपत्ति के समय सनातन धर्मावंलबियों ने उन्हें शरण देकर के उन्हें फैलने-फूलने आगे बढ़ने का अवसर न दिया हो।

राम जी की पैड़ी अयोध्यावासियों को तार रही है

सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों ने आपको राम की पैड़ी पर गंदे पानी में स्नान करने के लिए मजबूर किया, "आज वो लोग भी अयोध्या आके अपनी ताल ठोकना चाहते हैं।" याद कीजिए, हजारों साल पहले भगवान राम पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे, तब से कोई विमान अयोध्या नहीं आया, लेकिन आज यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, दुनिया भर से लोग यहां आ रहे हैं।

सीएम योगी ने कहा कि जो लोग काम नहीं करना चाहते थे, उन्होंने सबसे पहले राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया। उससे पहले राम भक्तों पर गोलियां चलाई गईं। जब एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ तो कहने लगे कि किसानों का शोषण हो रहा है। जब यहां मंदिर निर्माण और सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ तो कहने लगे कि व्यापारियों का शोषण हो रहा है।

प्रदर्शनी का किया अवलोकन 

दीपोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थें। दीपोत्सव में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सीएम योगी ने कलाकारों का किया स्वागत 

अयोध्या में धूमधाम से दीपोत्सव मनाया जा रहा है। भगवान राम, लक्ष्मण और सीता का किरदार निभा रहे कलाकारों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहें। इस दौरान हेलीकाप्टर से फूल बरसाए गये। 

Also Read
View All
राम मंदिर चोरी केस: टिन्नू और मनीष ने खोले कई बड़े राज, पत्नी के नाम कंपनी, बेटे के लिए खरीदी जमीन

Ayodhya: महामंडलेश्वर विष्णु दास महाराज का बड़ा बयान, चंपत राय को लेकर उठाए सवाल, 2027 चुनाव का भी किया जिक्र

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के बाद बड़ा फैसला! परकोटे के बेसमेंट में बनेगा नया काउंटिंग रूम, श्रद्धालु LIVE देख सकेंगे गिनती

‘जो गारंटी देगा, अब वोट उसी को’, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद गोरक्षा कानून नहीं बनने पर नाराज, जानिए क्या कुछ कहा?

कार की तलाशी में खुला करोड़ों का राज, सड़क पर दौड़ रही थी दौलत से भरी गाड़ी! अयोध्या में चांदी-सोने की बरामदगी