
Ayodhya Deepotsav से पूर्व प्रदर्शनी का अवलोकन करते सीएम योगी
Ayodhya Deepotsav: दीपोत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थें। दीपोत्सव में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक भी राम कथा पार्क पहुंचे। प्रदर्शनी में रामायण को दर्शाने वाली कई कलाकृतियां प्रदर्शित की गई थीं।
दीपोत्सव को लेकर अयोध्या नगरी दुल्हन की तरह सजी हुई है। आज दीपोत्सव में 25 लाख दिए एक साथ जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जायेगा। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हेलीकाप्टर से अयोध्या पहुंचे। अयोध्या भव्य आयोजन में भाग लेंगे।
संबंधित विषय:
Updated on:
30 Oct 2024 07:19 pm
Published on:
30 Oct 2024 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
