11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केशव प्रसाद मौर्य भारत की सोलहवीं लोकसभा के सांसद हैं और भारत के वर्तमान उप-मुख्यमंत्री हैं। 2014 के चुनावों में वे उत्तर प्रदेश की फूलपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए। 19 मार्च 2017 को इन्होंने उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।&nbsp; केशव प्रसाद मौर्य का जन्म 7 मई सन 1969 में इलाहाबाद के कौशाम्बी जिले के एक छोटे से क्षेत्र सिराथू में एक किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम श्याम लाल मौर्य और माता का नाम धनपति देवी मौर्य है। इनके पिता एक किसान थे। इनका बचपन बहुत कठिन था।&nbsp;अपने माता पिता के साथ कृषि कार्यों में हाथ बटाते हुए इन्होंने चाय की दुकान भी चलाई और समाचार पत्र का विक्रय तक किया है। इनकी पत्नी का नाम राजकुमारी देवी मौर्य है और इनको तीन सन्तानों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में हिन्दू साहित्य सम्मेलन&nbsp;से&nbsp;हिंदी साहित्य में स्नातक तक का अध्ययन किया। <strong>राजनीतिक जीवन&nbsp;</strong> केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर लोक सभा क्षेत्र से जीत हासिल कर सांसद बने और उत्तर प्रदेश के ओबीसी समुदाय पर मजबूत पकड़ रखते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क में आने के बाद विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और भाजपा में करीब 18 साल तक प्रचारक रहे हैं। साथ ही श्रीराम जन्म भूमि और गोरक्षा व हिन्दू हित के लिए अनेकों आन्दोलन किया और इसके लिए जेल भी गये। फूलपुर से भाजपा प्रत्याषी के रूप में तीन लाख आठ हजार तीन सौ आठ (308308) वोटो से ऐतिहासिक जीत हासिल की। इलाहाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में जो उपहार मिला, उसमें भी इन्होने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। उन्होंने 2002, 2007 और 2012 विधानसभा चुनावों में चुनाव लड़ा है और 2014 में सीटों के सीरथु विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे, उन्हें फुलपुर सीट से सांसद के रूप में चुने जाने से 5 लाख वोट और 52 प्रतिशत वोट मिले थे। केशव प्रसाद मौर्य 18 मार्च 2017 तक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और 19 मार्च 2017 को उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। । &nbsp; &nbsp;





Latest Hindi News






Top Stories

1

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर में यौन शोषण का आरोप, स्पेशल पॉक्सो कोर्ट में याचिका दायर

2

Rajasthan Road Accident: बहनों की डोली से पहले उठी भाई की अर्थी, एक साथ हुआ छह दोस्तों का अंतिम संस्कार

3

ICC के फैसले के बाद बांग्लादेश भी होश में आया, नहीं मिली पेनल्टी तो कहा- हम इंडिया के साथ मिलकर…

4

Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की बड़ी भविष्यवाणी! सोना-चांदी पार करेंगे कीमतों की हर सीमा, 1.60 लाख भी नहीं होगी आखिरी मंजिल

5

50 साल की खोज खत्म, 121 करोड़ की खदान में शुरू होगा सोने का खनन, कटनी बनेगी मध्यप्रदेश की ‘स्वर्ण नगरी’