अयोध्या

#CMYogiAdityanath : अयोध्या में भगवान श्री राम की विशाल प्रतिमा निर्माण स्थल में हो सकता है परिवर्तन

अयोध्या के राजघाट ( Rajghat ) इलाके का सीएम योगी कर रहे हैं निरीक्षण बदल सकता है प्रतिमा निर्माण स्थल
2 min read
Aug 03, 2019
Feature image

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath ) के अयोध्या ( Ayodhya ) दौरे के दौरान एक बड़ी खबर सामने आ रही है . जिसमें अयोध्या में सरयू तट( saryu Ghat Ayodhya ) के किनारे प्रस्तावित भगवान श्री राम की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा निर्माण की योजना में परिवर्तन हो सकता है . पूर्व से प्रस्तावित भूमि पर विवाद को देखते हुए और यह मामला हाईकोर्ट ( High Court ) में पहुंच जाने के कारण अब प्रतिमा निर्माण स्थल में परिवर्तन भी हो सकता है . इस संबंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने अयोध्या दौरे के दौरान अयोध्या के राजघाट इलाके का भी निरीक्षण करेंगे . जो कि सरयू तट के किनारे विशाल तटीय इलाका है यह जमीन भी काफी महत्वपूर्ण है और एक लंबा चौड़ा खाली इलाका है . अगर मुख्यमंत्री को यह क्षेत्र पसंद आता है और तकनीकी जानकारों ने रजामंदी दे दी तो सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में भगवान राम की प्रतिमा निर्माण योजना में थोड़ा परिवर्तन हो सकता है और यह प्रतिमा राम घाट क्षेत्र की जगह अब राजघाट इलाके में भी बनाई जा सकती है .

अयोध्या के राजघाट ( Rajghat ) इलाके का सीएम योगी कर रहे हैं निरीक्षण बदल सकता है प्रतिमा निर्माण स्थल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय अयोध्या में मौजूद हैं और दिवंगत परमहंस रामचंद्र दास ( Paramhans Ram Chandra Das ) की श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ राज घाट के किनारे स्थित सरयू तट पर उस भूमि का निरीक्षण भी करेंगे . जहां पर भगवान श्री राम की प्रतिमा के निर्माण की नयी योजना तय की जा सकती है . हालांकि अधिकृत तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है . लेकिन विश्वस्त सूत्रों से जानकारी मिली है कि पूर्व निर्धारित भूमि पर कब्जे को लेकर हो रहे विवाद और कानूनी दांवपेच से बचने के लिए प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा निर्माण स्थल में परिवर्तन कर सकते हैं .

Published on:
03 Aug 2019 01:05 pm
Also Read
View All
चढ़ावा चोरी मामला: कांग्रेस सांसद बोले- अयोध्या राम मंदिर के नाम पर देश को गुमराह कर रही है भाजपा, संबित पात्रा को भी दिया करारा जवाब

अयोध्या राम मंदिर में बड़ा बदलाव: अब नई टीम संभालेगी पूरी व्यवस्था, जानिए क्या-क्या बदलेगा?

‘कांग्रेस-सपा ने हमेशा भगवान राम को नकारने की कोशिश की’, अयोध्या राम मंदिर मामले पर केंद्रीय राज्य मंत्री का प्रमोद तिवारी को करारा जवाब

Ayodhya News: ‘गलत काम करने वाले जेल में हैं, मंदिर का काम सही से चल रहा है’, अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में CEO की नियुक्ति का विरोध, रामदल के अध्यक्ष बोले- सरकार किसी भी तरह से दखल न दे