अयोध्या

14 जून से शुरू होगा माँ सरयू जयंती का महोत्सव,इस बार होंगे विशेष आयोजन

सीएम योगी ने माँ सरयू जयंती महोत्सव के लिए बजट बढ़ाया,डिप्टी सीएम महेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या होंगे विशेष अतिथि

2 min read
Jun 12, 2019
14 जून से शुरू होगा माँ सरयू जयंती का महोत्सव,इस बार होंगे विशेष आयोजन


अयोध्या : इस बार 14 जून से शुरू होकर 17 जून तक चलने वाले श्री अवध सरयू जयंती महोत्सव की भव्यता बीते बरसों से अधिक नजर आएगी | प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बार इस आयोजन के लिए बजट 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख कर दिया है | 14 जून से शुरू हो रहे इस बार कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या सहित भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्री सुनील बंसल भी शामिल होंगे | बुधवार को अयोध्या में पत्रकारों से बात करते हुए अयोध्या से भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि बीते 7 वर्षों से अयोध्या में आञ्जनेय सेवा संस्थान विकास समिति द्वारा माँ सरयू की नित्य आरती की जाती है |

सीएम योगी ने माँ सरयू जयंती महोत्सव के लिए बजट बढ़ाया

इसी कार्यक्रम की कड़ी में ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी से लेकर जेष्ठ शुक्ल पूर्णिमा तक श्री अवध सरयू जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा धार्मिक आयोजन भी होंगे | कार्यक्रम का शुभारंभ 14 जून को होगा जिसकी अध्यक्षता जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री वासुदेवाचार्य विद्या भास्कर जी करेंगे | इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा होंगे | फैजाबाद से सांसद लल्लू सिंह और अयोध्या विधायक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे | 15 जून को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य माँ सरयू की महा आरती में शामिल होंगे |

डिप्टी सीएम महेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्या होंगे विशेष अतिथि

भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अभिषेक मिश्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास प्रेम मूर्ति पूज्य संत प्रेम भूषण महाराज की राम कथा का आयोजन भी किया जा रहा है | 16 जून को माँ सरयू की महाआरती का कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय जनता पार्टी सुनील बंसल सहित पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार उपस्थित रहेंगे | कार्यक्रम की अध्यक्षता मणिराम दास छावनी के महंत कमल नयन दास करेंगे | 17 जून को प्रातकाल माँ सरयू का दुग्ध अभिषेक होगा इसके बाद कन्या पूजन एवं कन्या भोज प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित है | शाम 6:00 बजे की बधाई एवं मंगल गान का कार्यक्रम और फूल बंगले की झांकी और 5151 बत्ती की मां सरयू आरती शाम 7:00 बजे आयोजित की जाएगी | पत्रकार वार्ता के दौरान श्री राम वल्लभा कुञ्ज के अधिकारी संत राजकुमार दास,आंजनेय सेवा संस्थान के महंत शशिकांत दास सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |

Published on:
12 Jun 2019 04:14 pm
Also Read
View All