अयोध्या

चुनौती : संत सम्मेलन के जरिये सीएम योगी से राम मंदिर निर्माण की तारीख पूछेंगे अयोध्या के संत

राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं
2 min read
• •
Updated: 25 Jun 2018, 3:39 PM IST
CM Yogi Adityanath Latest Visit In Ayodhya And Ram Mandir
चुनौती : संत सम्मेलन के जरिये सीएम योगी से राम मंदिर निर्माण की तारीख पूछेंगे अयोध्या के संत

अयोध्या : राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच रहे हैं . इस दौरान सीएम योगी संतो से भी मुलाकात करेंगे ,ऐसा माना जा रहा है कि इस पूरी मुलाकात और संतों का सीएम योगी से सीधा संवाद राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर होगा . आपको बताते चलते हैं कि राम मंदिर निर्माण को लेकर पिछले कई महीनो से संतों की नाराजगी चल रही थी . संतों का कहना था कि भारतीय जनता पार्टी अब भगवान राम को भूल गई है जबकि राम के नाम से ही आज सत्ता में आई है , केंद्र और प्रदेश सहित देश का कई बड़े राज्यों में भाजपा की सरकार है . केंद्र में भाजपा के पास पूर्ण बहुमत है और प्रदेश में भी ऐसे में योगी आदित्यनाथ का राम मंदिर निर्माण के मामले को लेकर स्टैंड क्या होगा यह कहना संभव नहीं है लेकिन कहीं ना कहीं अयोध्या के संतों की नाराजगी को शांत कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या में संतों से भी मुलाकात करेंगे .

राम मंदिर आन्दोलन के अग्रणी संतों के मंच पर राम मंदिर के सवाल को नकार नहीं सकते सीएम योगी

आज के इस कार्यक्रम में राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण से जुड़े सभी संत एक साथ एक मंच पर इकट्ठा होंगे तो राम मंदिर की बात से पीछे नहीं हटा जा सकता है , फिलहाल देखा जा रहा है कि साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी के लिए राम मंदिर का मुद्दा एक बड़ी चुनौती के रूप में होगा और संत समाज से जुड़े होने के कारण देश भर के साधू समाज को इस मुद्दे पर एकजुट बांधे रखने और भाजपा के लिए समर्थन जुटाने की ज़िम्मेदारी सीएम योगी की होगी और इस चुनौती का सामना करने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आज संतों के सामने होंगे . बताते चलें कि सीएम योगी 2:45 पर फैजाबाद हवाई पट्टी पहुंचेंगे जिसके बाद 2:50 पर अयोध्या के अशर्फी भवन पहुंचेंगे सीएम योगी, 3:05 से 3:20 तक समय सीएम का आरक्षित है उसके बाद . 3:20 पर अशर्फी भवन से मणिराम दास छावनी के लिए सीएम रवाना होंगे ,अपने कार्यक्रम के अनुसार 3:25 से 4:25 तक महंत गोपालदास के जन्मोत्सव समारोह में सीएम शरीक होंगे , 4:25 पर मणिराम दास छावनी से सीएम सरयू घाट के लिए रवाना होंगे , 4:35 से 5:00 बजे तक सरयू महोत्सव कार्यक्रम में शरीक होंगे , 5 बजे सरयू घाट से हवाई पट्टी के लिए रवाना होंगे , 5:25 पर हवाई पट्टी से लखनऊ के लिए उड़ जायेंगे सीएम .

Updated on:
25 Jun 2018, 3:39 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में चार्जशीट दाखिल, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं का किया निपटारा; कहा- सिविल कोर्ट जाइए

आजम खान पर ED की कार्रवाई को लेकर अवधेश प्रसाद का BJP पर हमला, बोले- जानबूझकर आरोप लगाकर परेशान कर रही सरकार

Ayodhya Deepotsav Contest: कैनवास से मोबाइल स्क्रीन तक छाएगी नव्य अयोध्या, दीपोत्सव में देशभर की प्रतिभाओं को मौका