अयोध्या

भारत की सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है दीपावली, CM योगी बोले- आस्था कभी भी न झुकी, न थकी, न रुकी

CM Yogi News: यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व दीपावली है।

less than 1 minute read
Oct 21, 2025
CM योगी आदित्यनाथ। फोटो सोर्स- फेसबुक

CM Yogi News: उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्रीराम से सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना भी की।

ये भी पढ़ें

‘वीडियो रेल मंत्री को भेज दीजिए, हमको डर नहीं लगता’, ‘दबंग’ महिला की TTE को धमकी, रेलवे ने मांगी माफी

'दीपावली सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व'

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्व एवं त्योहार शांति, एकता व सद्भाव का संदेश देते हैं। साथ ही सामाजिक सौहार्द में वृद्धि करते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली भारत के सनातन धर्म की परंपरा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरांत अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारंभ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भारतखंड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजाकर इस पर्व को मनाना शुरू किया गया।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए CM योगी ने कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि भगवान श्रीराम की पावन जन्मस्थली अयोध्या यूपी में है। यूपी सरकार अयोध्या में दीपावली के आयोजन की प्राचीन और गौरवशाली परम्परा को 'दीपोत्सव' के आयोजन के जरिए पुनर्प्रतिष्ठित कर, संपूर्ण विश्व समुदाय को अयोध्या की महिमा से परिचित कराने का काम कर रही है।

आस्था कभी भी न झुकी, न थकी, न रुकी: CM योगी

उन्होंने कहा कि दुनिया जब अंधकार में थी तब अयोध्या ने अपने भगवान के आगमन पर जो दीप प्रज्ज्वलित किए थे, वही दीपोत्सव और दीपावली के रूप में सनातन धर्म का महापर्व बन गया। उन्होंने कहा कि आस्था कभी भी न झुकी, न थकी, न रुकी। इससे पहले श्रीराम दरबार के प्रतीक स्वरूप का अयोध्या धाम में 'दीपोत्सव-2025' के अवसर पर CM योगी ने तिलक लगाकर अभिनंदन किया।

ये भी पढ़ें

2 बच्चों की मां भतीजे पर हुई लट्टू; जब नहीं बनी बात तो चौकी में ही ब्लेड से काट ली कलाई
Also Read
View All