अयोध्या

वेदांती का बड़ा बयान: अतंकवादियो को समर्थन देने का काम करती है कांग्रेस व सपा

राम नगरी अयोध्या में डाक्टर राम विलास दास वेदांती ने कांग्रेस,सपा व बसपा पर लगाया मुस्लिम परस्त पार्टी होने का आरोप

2 min read
Jun 23, 2018
ayodhya
patrika ayodhya

अयोध्या : देश में अतंकवादियो के समर्थन देने का काम करती है मुस्लिम परस्त पार्टी कांग्रेस व सपा अयोध्या में राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डाक्टर रामविलास दास वेदांती ने पत्रिका टीम से बात करते हुए यह बात कही तथा बताया कि उम्मीद है कि अब लोकसभा चुनाव के बाद 2019 में ही राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। इसलिए 2019 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी भारत के दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।


अतंकवादियो के समर्थन में है कांग्रेस व सपा,बसपा

राम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य डाक्टर रामविलास दास वेदांती ने अन्य पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सपा बसपा को मुस्लिम परस्त पार्टी बताया है. यह पार्टियां आंतकवादियों का समर्थन करती हैं। आतंकवादियों को सिर पर बिठाती है जब भाजपा सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कोई भी कदम उठाती है तब ये पार्टियां खुलकर सामने आ जाती हैं। तथा भाजपा द्वारा जम्मू कश्मीर की महबूबा सरकार से समर्थन वापस लेने के इस कदम को स्वागत योग्य बताया है। तथा कहा कि महबूबा सरकार में आतंकवादियों को खुले-आम समर्थन मिल रहा था और अब कश्मीर में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

भाजपा ही राम मंदिर का निर्माण में हो सकती है सहयोगी

2019 के चुनाव के बाद ही अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही राम मंदिर का निर्माण कर सकती है इसके अलावा देश में कोई और पार्टी नहीं है जो राम मंदिर का निर्माण करा सके. कहा कि भाजपा ने संकल्प किया था जब हमारी सरकार पूर्ण बहुमत में आयेगी तो यह कार्य कराउंगा लेकिन अभी भी राज्य सभा में पूर्ण बहुमत नहीं है इसलिए अभी भाजपा आगे नहीं आ रही है. 2019 चुनाव के बाद लोक सभा के साथ राज्य सभा में भी पूर्ण बहुमत होगी. लेकिन जहा तक लग रहा है कि 2019 के पहले ही कोर्ट का फैसला आ जायेगा उसके बाद राम मंदिर निर्माण की प्रकिया प्रारंभ होगी.

Updated on:
23 Jun 2018 06:50 pm
Published on:
23 Jun 2018 03:41 pm