अयोध्या

4 सितम्बर को आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगी राज्यपाल होगा फलों से स्वागत

अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2019, 1:08 PM IST
Convocation of Acharya Narendra Dev Agricultural University Ayodhya
4 सितम्बर को आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगी राज्यपाल होगा फलों से स्वागत

अयोध्या : 4 सितंबर को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस दीक्षांत समारोह में आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अपनी पुरानी परंपराओं को तोड़कर एक नई परंपरा की शुरुआत करेगा। जी हां इस बार राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का फूलों से नहीं फलों से स्वागत होगा। कृषि विश्वविद्यालय में उत्पादित फलो व बाजार से भी लिए गए फलों से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का स्वागत किया जाएगा। इससे पहले विश्वविद्यालय में जो भी मुख्य अतिथि आता था उसका स्वागत फूलों से होता था लेकिन अब कृषि विश्वविद्यालय अपनी पुरानी परंपराओं को तोड़कर एक नई परंपरा की शुरुआत करने जा रहा है।

अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो जेएस संधू ने बताया कि 4 सितंबर को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि विद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 631 छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान करेंगी इसके साथ ही 23 मेधावियो को स्वर्ण पदक से भी सम्मानित करेंगी। दीक्षात समारोह के बाद राज्यपाल जनपद के तहसील थानों व ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण कर सरकार की योजनाओं की हकीकत से रूबरू भी होगी।कृषि विश्वविद्यालय के साथ-साथ जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Published on: