अयोध्या

अयोध्या में दलित युवती की हत्या, परिजनों को रेप की आशंका, जानें क्या है पूरा मामला ?  

Ayodhya Dalit Girl Murder Case: अयोध्या में एक दलित युवती की हत्या कर दी गई है। लड़की तीन दिनों से लापता थी। शनिवार की सुबह उसका शव नाले में मिला। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
3 min read
• •
Feb 02, 2025
Ayodhya

Ayodhya Dalit Girl Murder Case Full Story: अयोध्या के 22 के युवती की हत्या कर दी गई है। युवती तीन दिनों से लापता थी। 01 फरवरी 2025 (शनिवार) को उसका अर्धनग्न शव गांव के पास नाले में मिला। शव पर जख्म के गहरे निशान पाए गए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई है। 

क्या है पूरा मामला ? 

अयोध्या थाने के सहनवा गांव की रहने वाली युवती 30 जनवरी 2025 (बृहस्पतिवार) की रात 10 बजे घर से बाहर गई। गांव में कुछ ही दूर पर कथा हो रही थी वो कथा सुनने गई थी। देर रात तक वो घर वापस नहीं आई जिससे परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। परिजन गांव में ही ढूंढते रहे। इसके बाद 31 जनवरी को अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत की। 

अगले ही दिन मिला शव

यहां मिला युवती का शव

जिस दिन गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई गई उसके अगले ही दिन यानी 01 फरवरी 2025 (शनिवार) को युवती का शव गांव से 500 मीटर की दुरी पर सुखी नहर में देखा गया। युवती का शव सबसे पहले उसके बहनोई ने देखा उसके बाद परिवारवालों को इसकी सुचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। 

मौके पर पंहुचा पुलिस प्रशासन 

SDM (सदर) विकास दुबे, CO (अयोध्या) आशुतोष तिवारी और पुलिस अधीक्षक (नगर) पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए पहुंचे। SDM ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही, पूर्ति निरीक्षक को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने क्या कहा ? 

अयोध्या के एसएसपी राज करन नैय्यर ने कहा कि 31 जनवरी 2025 को दर्शन नगर चौकी पर सूचना मिली कि एक लड़की 30 जनवरी की रात अपनी बहन के साथ सो रही थी लेकिन जब बहन अगली सुबह उठी तो लड़की गायब थी। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश के लिए दो टीमें गठित कीं।

शव को ठिकाने लगाने का प्रयास 

एसएसपी राज करन नैय्यर ने आगे कहा कि आज सुबह पता चला कि लड़की का शव एक खेत में मिला है। वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि हत्या मौके पर नहीं हुई है। लड़की की हत्या कहीं और की गई और उसके शव को वहां ठिकाने लगाया गया। फिलहाल तीन टीमें गठित की गई हैं। एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा और दोषियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।  

इस हाल में मिला शव

परिजनों के अनुसार, युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे और उसकी दोनों आंखों पर चोट के निशान थे, मानो उन्हें नोंचने की कोशिश की गई हो। चेहरे और सिर पर गहरे घाव थे, जबकि पूरे शरीर पर कई जगह जख्म दिखाई दे रहे थे। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शव को कपड़े से ढककर उठाने वाले लोगों ने बताया कि उसका एक पैर भी टूटा हुआ था। शव की भयावह स्थिति देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव की दो महिलाएं बेहोश हो गईं।

चार बहनों में तीसरी थी युवती 

युवती चार बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी बड़ी बहन ने बताया कि वह घर से खाना खाकर निकली थी। परिजनों ने 31 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने आकर कहा कि खुद जाकर ढूंढो, मिल जाएगी। परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे। स्कूल के पास शौचालय में खून के निशान मिले, उसके बाद बाहर खून से सना हुआ कपड़ा और शराब की बोतल भी बरामद हुई। गेहूं के खेत में खून के छींटे दिखाई दिए, लेकिन शव नहीं मिला। अंततः शव आज सुबह बरामद हुआ।

Also Read
View All
Ram Mandir Donation Dispute: ‘दोषियों को सरकारी गवाह बनाकर बचाने का काम किया गया’, चंपत राय को लेकर बोले राकेश सिन्हा

PM मोदी के ‘मन की बात’ में अशोक सिंघल के जिक्र पर परमहंस आचार्य का बयान, बोले- अकेले चले थे सिंघल, जुड़ता गया कारवां

Ram Mandir Donation Case: चंपत राय, अनिल मिश्र को गवाह बनाए जाने पर ट्रस्ट सदस्य दिनेन्द्र दास का बड़ा बयान, बोले- गलती है तो दंड दें

’73 हजार पन्नों की रिपोर्ट आ चुकी है’, आलोक कुमार बोले- अब राम मंदिर चंदा चोरी मामले को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश हो रही है

विकास और कानून व्यवस्था में यूपी बना नंबर-1, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का अखिलेश सरकार पर बड़ा हमला