अयोध्या

Deepotsav 2022 : अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी रामलला का दर्शन पूजन किया और मंदिर निर्माण कार्य का किया अवलोकन

Deepotsav 2022 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के अवसर पर पहली बार अयोध्या आए। पीएम मोदी सीधे श्रीराम जन्मभूमि गए। जहां भगवान श्री रामलला की पूजा अर्चना की।

3 min read
Deepotsav 2022 : अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी, रामलला का दर्शन पूजन किया और मंदिर निर्माण कार्य का किया अवलोकन

दिवाली पर अयोध्या दुल्हन सी सजी हुई थी। रामलला की नगरी की छठा देखकर हर व्यक्ति भाव विभोर हो रहा था। श्रीराम जन्मभूमि, राम की पैड़ी, सरयू घाट व रामकथा पार्क की सजावट को देखकर हर व्यक्ति अभिभूत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव के अवसर पर पहली बार अयोध्या आए। प्रधानमंत्री मोदी का चॉपर साकेत महाविद्यालय में निर्मित हेलीपैड पर उतरा। उसके बाद पीएम मोदी सीधे श्रीराम जन्मभूमि गए। जहां भगवान श्री रामलला की पूजा अर्चना की। उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का अवलोकन और निरीक्षण किया। ट्रस्ट के सदस्य ने मंदिर निर्माण की एक-एक बारीकी पीएम मोदी को बताई। इस अवसर पर साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।

पीएम मोदी ने किए रामलला के दर्शन

पीएम मोदी रामजन्मभूमि पहुंचे। और रामलला के दर्शन किए। आचार्य सतेंद्र दास ने पीएम मोदी की पूजन को पूरा कराया। रामलला के सामने पीएम मोदी दीए जलाए। आरती की। इसके बाद रामलला की परिक्रमा की। इस अवसर पर पीएम ने गुप्त दान भी किया।

पीएम मोदी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का किया अवलोकन

रामलला का दर्शन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस अवसर पर पहले राम मंदिर का नक्शा देखा और जानकारी ली। पीएम मोदी ने निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। पीएम मोदी को जानकारी देने के लिए एक गैलरी का निर्माण किया गया था जिसके जरिए उन्हें जानकारी दी गई। राममंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय भी मौजूद थे। इस अवसर पर साथ में सीएम योगी आदित्यनाथ भी थे।

पीएम मोदी श्रीराम का करेंगे प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

इसके बाद पीएम मोदी प्रभु श्रीराम का स्वागत करेंगे।। पीएम मोदी गुरु वशिष्ठ की भूमिका में भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करेंगे। अयोध्या में इस बार छठा दीपोत्सव.2022 मनाया जा रहा है। इस बार दीपोत्सव .2022 में रिकार्ड 17 लाख दिए जलाने की उम्मीद की जा रही है। दीपोत्सव के लिए राम की पैड़ी पर बनाए गए मुख्य मंच पर पीएम नरेंद्र मोदी, यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व सीएम योगी आदित्यनाथ मोर के रूप में बने दीप को जलाकर समारोह का शुभारंभ करेंगे। यह दीपक अविवि के फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र छात्राओं ने तैयार किया है।

पुष्पक विमान से उतरे श्रीराम, सीएम योगी ने किया स्वागत

इससे पूर्व पुष्पक विमान रूपी हेलिकॉप्टर से उतरे भगवान राम, मां सीता व तीनों भाइयों का सीएम योगी आदित्यनाथ व यूपी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने स्वागत किया। इसके बाद उनके रथ को खींचते हुए रामकथा पार्क लेकर आए। जहां मंच पर सीएम योगी ने भगवान का स्वागत किया। सीएम योगी भगवान राम, सीता, लक्ष्मण व बाकी को पहले तिलक लगाया फिर उनकी आरती उतारी। और अंत सभी को प्रणाम कर मंच से उतर गए। इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बारी बारी से भगवान को तिलक लगा आरती उतारी। इसके बाद कई नेताओं और संतों ने बारी-बारी से भगवान का स्वागत किया। लाइन जरा लम्बी थी।

पूरी अयोध्या राममय हो गई

पूरी अयोध्या राममय हो गई है। दीपोत्सव की छटा अद्भुत है। रामकथा पार्क को राजभवन की तरह सजाया गया है। श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महर्षि वशिष्ठ की भूमिका में उनका राजतिलक कर आरती उतारेंगे।

Updated on:
23 Oct 2022 05:32 pm
Published on:
23 Oct 2022 05:19 pm
Also Read
View All