अयोध्या

Ayodhya : सीएम योगी करेंगे मंडल की समीक्षा विकास योजनायें अधूरी,अधिकारियों के छूटे पसीने

समय रहते नही चेते अधिकारी कछुए की गति से चलता रहा काम,अब जल्दबाजी में होता टाट में पैबंद लगाने का काम
2 min read
• •
Updated: 10 Jul 2019, 10:27 AM IST
Development plans declared by CM Yogi in Ayodhya have not completed
Ayodhya : सीएम योगी करेंगे मंडल की समीक्षा विकास योजनायें अधूरी,अधिकारियों के छूटे पसीने


अयोध्या : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथCM Yogi Adityanath की अयोध्या Ayodhya मंडल की समीक्षा बैठक के पहले अयोध्या मंडल के कमिश्नर मनोज मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में मंडल के पांचों जिलों के अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों पर मंथन हुआ। कमिश्नर मनोज मिश्र ने सीएम योगी की ड्रीम प्रोजेक्ट के प्रगति रिपोर्ट की भी समीक्षा की।10 से 15 जुलाई के बीच मुख्यमंत्री अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक करेंगे।

दीपोत्सव कार्यक्रम के पहले अयोध्या में विकास कार्यों को पूरा करने के दबाव जल्दबाजी में होगा घटिया निर्माण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या मंडल की समीक्षा बैठक को लेकर आज अयोध्या कलेक्ट्रेट सभागार में कमिश्नर की समीक्षा बैठक में अधकारियों के चेहरे पर तनाव देखने को मिला। समीक्षा बैठक में सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट 18 कार्यक्रमों को लेकर मंथन हुआ। कमिश्नर मनोज मिश्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दीपोत्सव Deepotsav 2019 के पहले 15 सितंबर तक अयोध्या में चल रहे सभी विकास कार्यों को पूरा कर लें । दिलचस्प बात ये है कि इन योजनाओं को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं के पास पर्याप्त समय था लेकिन वो लापरवाह बने रहे और कछुए की गति से काम चलता रहा | अब समय कम होने के कारण सब कुछ जल्दी में हो रहा है ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठना लाज़मी है |

समय रहते नही चेते अधिकारी कछुए की गति से चलता रहा काम,अब जल्दबाजी में होता टाट में पैबंद लगाने का काम

बैठक में विकास के प्रमुख 71 बिंदु पर चर्चा हुई जिसमें 18 कार्यक्रमों मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले, नगरीय विकास कार्यक्रम संभावित बाढ़ से बचाव व राहत बिंदुओं की भी समीक्षा की गई। संचारी रोग को लेकर भी अधिकारी गंभीर दिखे वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग PWD को निर्देश दिए गए कि शहरों को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे व अन्य सड़कें ठीक होनी चाहिए। कहीं पर जलभराव नहीं होना चाहिए। जनपद अयोध्या को जोड़ने वाली सड़कें महत्वपूर्ण है इन पर गड्ढा व जलभराव ना होने पाए।समीक्षा बैठक में अयोध्या मंडल की अयोध्या Barabanki बाराबंकी अमेठी Amethi सुल्तानपुर व अंबेडकरनगर जिले के अधिकारी मौजूद रहे। 10 से 15 जुलाई के बीच सीएम योगी अयोध्या मंडल के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे जो अयोध्या मंडल के किसी अन्य जिले में होगी।

Published on: