अयोध्या

अयोध्या राम की पैड़ी में 25 जून तक श्रद्धालु नहीं लगा सकेंगे डुबकी, पसरा सन्नाटा जानिए इसकी वजह

अयोध्या राम की पैड़ी में सन्नाटा पसर गया है। भीषण गर्मी में यहां पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था। लेकिन अब 25 जून तक राम की पैड़ी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे।

2 min read
Jun 17, 2024
अयोध्या राम की पैड़ी में पसरा सन्नाटा

अयोध्या राम की पैड़ी में जल का प्रवाह थम गया है। यहां पर पूरे दिन स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता था। लेकिन अब सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां पर पहुंचने वाले श्रद्धालु मायूस होकर लौट रहे हैं। यहां पर सिल्ट सफाई का काम चल रहा है। जिससे पानी के प्रवाह को रोक दिया गया है। 25 जून तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

अयोध्या में आसमान से बरसती आग के बीच राम की पैड़ी पिकनिक स्पॉट बन गई थी। यहां पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं का पूरे दिन तांता लगा रहता था। लेकिन सिल्ट सफाई के चलते पानी के प्रवाह को रोक दिया गया है। अब यहां पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र हुआ करती थी। साल 2022 में 40 करोड़ की लागत से इसको मॉडल के रूप में दोबारा विकसित किया गया था। 24 घंटे राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह बना रहता था। पवित्र सरयू नदी से राम की पैड़ी में पानी भरने के लिए पहले दो पंप लगे थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 6 कर दी गई है। वे श्रद्धालु जो सरयू नदी में स्नान नहीं कर पाते थे। वह राम की पैड़ी में स्नान करते थे। क्योंकि राम की पैड़ी में सरयू नदी की पवित्र पावन जलधारा प्रवाहित होती थी। सरयू नहर खंड के सहायक अभियंता ने मीडिया को दिए गए एक बयान में बताया कि साल भर में एक बार राम के पैड़ी के सिल्ट की सफाई की जाती है। ताकि पंप और राम की पैड़ी में सिल्ट जमा ना हो सके। इसलिए साल भर में एक बार पंपों को बंद कर सफाई की जाती है। 11 जून से सफाई का काम चल रहा है। 25 जून तक सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Published on:
17 Jun 2024 06:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर