अयोध्या

26 जनवरी को अयोध्‍या में आरंभ होगा मस्जिद निर्माण, ट्रस्ट के सदस्य करेंगे पौधा रोपण

- 26 जनवरी को अयोध्‍या में मस्जिद निर्माण, ट्रस्ट के सदस्यों ने किया निरीक्षण- गणतंत्र दिवस की झांकी में राम मंदिर के मॉडल और अयोध्या के दीपोत्सव का प्रदर्शन
2 min read
• •
Updated: 24 Jan 2021, 3:59 PM IST
26 जनवरी को अयोध्‍या में आरंभ होगा मस्जिद निर्माण, ट्रस्ट के सदस्य करेंगे पौधा रोपण
26 जनवरी को अयोध्‍या में आरंभ होगा मस्जिद निर्माण, ट्रस्ट के सदस्य करेंगे पौधा रोपण

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

अयोध्या. गणतंत्र दिवस के शुभ दिन पर सोहावल के धन्नीपुर में मस्जिद का निर्माण शुरू हो जाएगा। इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य पौधारोपण कर मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया शुरू करेंगे। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर मस्जिद के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह साढ़े आठ बजे मस्जिद की भूमि पर ध्वजारोहण होगा। इसके बाद ट्रस्ट के सभी नौ सदस्य एक-एक पौधे का रोपण करेंगे। वहीं, मस्जिद के नक्शे को लेकर कहा कि ऑफिशियल नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकारण में दाखिल किया जाएगा। 26 को स्वायल टेस्टिंग के लिए टीम पहुंचेंगी। नक्शे का अप्रूवल मिलने व स्वायल टेस्टिंग की रिपोर्ट आने पर मस्जिद निर्माण का काम शुरू होगा।

विश्व के अलग-अलग जगहों के रोपे जाएंगे पौधे

मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट में अयोध्या बाबरी मस्जिद प्रकरण से जुड़े पक्षकारों को भी आने वाले समय में जगह मिल सकती है, लेकिन इसके लिए उनको ट्रस्ट के अनुसार विकासवादी सोच रखनी होगी। 26 जनवरी के दिन मस्जिद की भूमि पर फलदार, छायादार पेड़ लगाए जाएंगे, लेकिन आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया व अमेजन के जंगलों में मिलने वाले पेड़ों के साथ विश्व के अलग-अलग जगहों के पौधे भी रोपे जाएंगे। इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर, म्यूजियम, कम्युनिटी किचन, लाइब्रेरी व हॉस्पिटल का निर्माण होगा। 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा।

इनसेट

गणतंत्र दिवस की झांकी में राम मंदिर के मॉडल और अयोध्या के दीपोत्सव का प्रदर्शन

राजपथ पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति, दीपोत्सव की झलक और पौराणिक ग्रंथ रामायण की विभिन्न घटनाओं को दिखाया जाएगा। झांकी के अग्रिम हिस्से में महर्षि वाल्मीकि की एक प्रतिमा विराजमान होगी और इसके पीछे मंदिर का प्रारूप मौजूद होगा।इसके साथ ही झांकी में भगवान राम की वेशभूषा में एक व्यक्ति को भी दिखाया जाएगा। साथ ही नृत्य करती महिलाओं समेत कलाकारों का एक समूह भी दिखेगा।

झांकी में यह दिखेंगे भगवान राम की भूमिका में

शुक्रवार को दिल्ली छावनी स्थित गणतंत्र दिवस सांस्कृतिक शिविर में कुल 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की विभिन्न झांकियों की झलक दिखाई गई। इसमें भगवान राम की भूमिका में दिखने वाले चंदौली निवासी अजय कुमार ने कहा ‘‘मैं बहुत उत्साहित और खुश हूं कि अयोध्या व इसकी धरोहर को झांकी में प्रदर्शित किया जाएगा और मुझे भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।''

इस तरह होगी अयोध्या का प्रदर्शन

झांकी में एक ओर मिट्टी के बने दीये जगमगा रहे होंगे, जो अयोध्या के दीपोत्सव के प्रतीक होंगे। दूसरी ओर भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाते और शबरी के जूठे बेर खाते, अहिल्या का उद्धार, हनुमान द्वारा संजीवनी बूटी लाया जाना, जटायू-राम संवाद, लंका नरेश की अशोक वाटिका सहित अन्य दृश्यों को दिखाया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं

‘मेरी मां ने सिर पर ईंट उठाकर की थी रामशिला पूजा’: दीपोत्सव मंच से भावुक हुए उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

‘धीरेंद्र शास्त्री का बयान अज्ञानता से भरा’, श्रीकृष्ण पर टिप्पणी को लेकर बागेश्वर बाबा पर भड़के महंत सीता राम दास; जानिए क्या है पूरा मामला