अयोध्या

जानिए अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव में कब होगा कौन सा कार्यक्रम

अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ 173.89 करोड़ के परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण
2 min read
Oct 31, 2018
ayodhya
Yogi facilitate indian Ravan and Fornar Ram for perform in Ramleela

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव मनाये जाने को लेकर तैयारियां अंतिम चरण पर है इस बार तीन दिवशीय दीपोत्सव का आयोजन में 6 नवम्बर को मुख्य कार्यक्रम होगा इस आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य रूप से रामायण के प्रसंगों पर आयोजित शोभा यात्रा,रानी हो स्मारक का शिलान्यास,राम जानकी का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक, सरयू आरती, वाटर शो, आतिशबाजी व राम की पैड़ी पर 3 लाख दीया जलाने के कार्य किया जायेगा इसके साथ ही मुख्य रूप से अयोध्या में 173.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व् लोकार्पण भी किया जायेगा. इस दौरान मुख्य रूप से कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किमजाँन सुक, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक, बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व जनरल वी.के.विदेश राज्यमंत्री भारत सरकार होंगे.


अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में 6 नवंबर को 12:00 बजे भगवान श्री राम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो कि 3 घंटे के अंतराल में 3:30 पर राम कथा पार्क पहुंचेगी इस दौरान कोरियाई, रूस, अलाउड रीडर त्रिनिडाड के कलाकारों के सहित प्रदेश के 500 कलाकारों का प्रदर्शन किया जाएगा | अपराहन 3:00 बजे से 3.15 मिनट पर उत्तर प्रदेश बिहार के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कोरिया प्रथम महिला श्रीमती किम जोंग सुक व उपमुख्यमंत्री व तथा अन्य अतिथियों द्वारा पदम श्री सुदर्शन पटनायक की बालू कलाकृति का अवलोकन किया जाएगा. उसके बाद 3.15 से 3.45 के बीच सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा सरयू तट के किनारे स्थित रानी हो स्मारक का शिलान्यास होगा फिर 3:50 से 4:00 के बीच रामकथा संग्रहालय में आयोजित राम बाजार का उद्घाटन करेंगे जिसके बाद 4:00 से 4:30 तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शोभायात्रा का अवलोकन तथा भगवान श्री राम व माता सीता का हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क पर आगमन पर पूजन अभिनंदन कर भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक का राज्याभिषेक किया जाएगा उसके बाद 4:30 से 6:00 बजे तक राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम होगा तथा 6 बजे से 6.15 तक राम कथा पार्क से नया घाट प्रस्थान होगा. जहाँ 6:15 से 6:45 तक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र सरयू नदी की महाआरती किया जाएगा उसके बाद 6:45 से 7:15 पर राम की पैड़ी पर 3 लाख दीप प्रज्वलन का आयोजन होगा. 7:15 से 7:30 पर राम की पैड़ी पर वाटर शो तथा राम कथा का प्रदर्शन किया जाएगा. 7:45 से 8:00 बजे तक रामलीला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पाने वाली विख्यात व्यक्तियों संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा 8:00 बजे से 8.15 तक आतिशबाजी का आयोजन होगा इसके बाद 8:15 से 8:30 तक राम की पैड़ी से राम कथा पार्क वापसी हेतु आरक्षित है वहीं आखरी दौर में 8:30 से 10:00 बजे तक 35 मिनट इंडोनेशिया 10 मिनट रुस तथा 10 मिनट त्रिनिडाड की रामलीला एवं कोरिया कृषक नृत्य की प्रस्तुति आयोजन किया जायेगा जिसके बाद इस कार्यक्रम की समाप्ति होगी |

Updated on:
31 Oct 2018 05:42 pm
Published on:
31 Oct 2018 05:42 pm