अयोध्या

Ram Mandir : मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के खाते में जमा 8 करोड़ का पहला विदेशी दान

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने SBI के दिल्ली ब्रांच में खुले खाते में मुरारी बापू के फंड से जमा होने की मिली थी अनुमति : कोषाध्यक्ष
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2021, 12:52 AM IST
मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के खाते में जमा 8 करोड़ का पहला विदेशी दान
मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट के खाते में जमा 8 करोड़ का पहला विदेशी दान

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
अयोध्या. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा विदेशी चंदा जुटाने के लिए एसबीआई ब्रांच दिल्ली में खोले गए खाते में आठ करोड़ रुपए जमा हो गया है। जिसकी पुष्टि ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्ददेव गिरी ने की है।

मंदिर निर्माण के लिए अब विदेशों से भी दान

राम मंदिर निर्माण के लिए नींव तैयार किया जा रहा है। अक्टूबर तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद पत्थरों का कार्य प्रारंभ होगा। मंदिर निर्माण के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में 5000 करोड़ से अधिक की धनराशि भक्तों द्वारा जुटाया गया है तो वह अब विदेशों से भी धनराशि को लाए जाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एफसीआरए की अनुमति के लिए केंद्र सरकार से मांग किया गया है लेकिन अभी अनुमति नहीं मिल सका है। वही विदेशी चंदे को जुटाने के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा दिल्ली में खाता खोला गया है। और पहले चंदे के रूप में मुरारी बापू द्वारा विदेश मंत्रालय से स्पेशल गेस्ट के रूप में अनुमति मिल जाने के बाद एकत्रित विदेशी चंदे को ट्रस्ट के नए खाते में भेज दिया है। लेकिन अभी अन्य भक्तों को इस चंदे में भागीदारी के लिए इंतजार करना होगा।

मुरारी बापू के लिए मिला था विशेष पर्मिशन

राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव जी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरारी बापू के विशेष आग्रह पर सरकार से स्पेशल गेस्ट के रूप में अनुमति लिए जाने बाद 8 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। यह धनराशि अगस्त में ही उनके अनुयायियों के द्वारा एकत्रित किया गया था। एक विशेष व्यक्ति को लेकर अनुमति के बाद प्राप्त हुआ है। वहीं कहा कि मंदिर निर्माण के लिए विदेशों में रहने वाले भक्तों को अभी और कुछ दिन इंतजार करना होगा।

Published on:
Also Read
View All
यूपी चुनाव 2027 से पहले अयोध्या पुलिस में बड़ा फेरबदल; 186 दरोगाओं को मिली नई तैनाती, SSP ने तत्काल ज्वाइन करने के दिए निर्देश

‘दोनों देशों के रिश्ते होंगे मजबूत’, सरयू-कमला एक्सप्रेस को लेकर इकबाल अंसारी ने जताई खुशी, PM मोदी और CM योगी को दी बधाई

UP Assembly Elections: आकाश आनंद ने अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव से की माफी की मांग, दी चुनावी चेतावनी

AIMIM-आजाद समाज पार्टी गठबंधन पर बोले सपा सांसद अवधेश प्रसाद- ‘यूपी की जनता को सिर्फ अखिलेश यादव पर भरोसा’

करीना कपूर के समर्थन में आए बाबरी मस्जिद मामले के पूर्व पक्षकार इकबाल अंसारी, बोले- आयतुल कुर्सी वाला पेंडेंट पहनने में कोई बुराई नहीं