अयोध्या

ई-लॉटरी से मिलेगा शराब दुकान का लाइसेंस, अयोध्या में 9 दुकानों के लिए आवेदन खुले

Excise Department: अयोध्या में देशी मदिरा और कम्पोजिट श्रेणी की शेष बची दुकानों के आवंटन के लिए आबकारी विभाग ने ई-लॉटरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-लॉटरी पोर्टल पर आवेदर कर सकते हैं।

less than 1 minute read
Mar 10, 2026

Excise Department: आबकारी विभाग के अनुसार जनपद में फिलहाल देशी मदिरा की 8 और कम्पोजिट श्रेणी की 1 दुकान खाली हैं। इन दुकानों के आवंटन के लिए ई-लॉटरी का पहला चरण 10 मार्च से शुरू होकर 17 मार्च 2026 तक चलेगा। इच्छुक आवेदक इस अवधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन स्थानों की दुकानें होंगी आवंटित

देशी मदिरा की जिन दुकानों के लिए ई-लॉटरी होगी उनमें चौक, देवकाली, नाका (सिंह ऑटोमोबाइल भारत पेट्रोल पंप के पास), मोदहा, वार्ड संख्या-44 सुभाष नगर, गोसाईगंज, कनावां और मिटौरा क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा धर्मगंज की एक कम्पोजिट दुकान का भी आवंटन इसी प्रक्रिया से किया जाएगा।

ऑनलाइन करना होगा आवेदन

आवेदक 10 मार्च दोपहर 12 बजे से 17 मार्च दोपहर 12 बजे तक आबकारी विभाग के ई-लॉटरी पोर्टल https://exciseelotteryup.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करते समय पैन कार्ड में दर्ज नाम, पैन नंबर और जन्मतिथि के अनुसार ही विवरण भरना होगा। अधिकारियों के मुताबिक यदि आवेदन में गलत जानकारी पाई जाती है तो आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

20 मार्च को निकलेगी लॉटरी

आवेदित दुकानों के लिए ई-लॉटरी का पहला चरण 20 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने तक लॉटरी जारी रहेगी। आबकारी विभाग ने बताया कि दुकानों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जिला प्रशासन की वेबसाइट और विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक लोगों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है।

Updated on:
10 Mar 2026 10:36 am
Published on:
10 Mar 2026 09:58 am
Also Read
View All

अगली खबर