अयोध्या

घर में था सगाई कार्यक्रम, पिता की पिस्टल से युवक ने खुद को गोली मार ली

कोतवाली गोसाईगंज के एक मोहल्ले में सगाई से एक दिन पूर्व एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रात में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2023, 4:22 PM IST
sucide_by_pistol.jpg

Ayodhya Crime: कोतवाली गोसाईगंज के एक मोहल्ले में सगाई से एक दिन पूर्व एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से रात में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। युवक ने गुरुवार देर रात यह कदम उठाया जबकि शुक्रवार दोपहर उसकी सगाई कार्यक्रम आयोजित थी। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। लाइसेंसी पिस्टल पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।
गोसाईगंज कोतवाली के पीछे गली में रामबली स्कूल में कार्यरत शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला का आवास है। उनके दो पुत्र है। बताया जाता है शुक्रवार को उनके बड़े पुत्र अंकित शुक्ला का सगाई कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिये काफी रिश्तेदार भी घर में मौजूद थे। गुरुवार को देर रात्रि लगभग नौ बजे घर के एक कमरे के अंदर से गोली चलने की आवाज आई। घर वाले जब उस कमरे में गए तो देखा कि अंकित लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसके पास ही पिता की लाइसेंसी पिस्टल पड़ी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया और पिस्टल को कब्जे में ले लिया। परिजनों का कहना है कि युवक काफी दिनों से अवसाद में था। एसएचओ सन्तोष कुमार सिंह के मुताबिक बरामद पिस्टल लाइसेंसी है। उन्होंने बताया कि पिस्टल युवक के पिता के नाम है। उसे जब्त कर लिया गया है। बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Published on: