अयोध्या

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग सरकार बे खबर

फैजाबाद में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे इंदिरा नगर व रेलवे कॉलोनी लोग अमृत जल योजना का नहीं मिल रहा लाभ
2 min read
• •
Jun 22, 2018
ayodhya
patrika ayodhya

फैजाबाद : देश प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर घर में पानी की सुविधा देने के लिए चलाये जा रहे अमृत योजना के बाद भी पानी के लिए तरस रहे है लोग फैजाबाद के इंदिरा नगर व रेलवे कॉलोनी के करीब 50 परिवार के लोगों 3 माह से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे जिसको लेकर आज लोगो का गुस्सा फूट पड़ा और नाराज लोगों ने शहर के खोजनीपुर स्थित जल निगम के कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान बवाल देखकर मौके से अधिकारी व कर्मचारी फरार हो गए।


बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे इंदिरा नगर व रेलवे कॉलोनी लोग


इन दोनों कालोनियों में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछनी है लेकिन पिछले 3 महीने से जल निगम के कर्मचारी टालमटोल कर रहे हैं. इसके कारण रहने वाले स्थानीय लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे इंदिरा नगर व रेलवे कॉलोनी के करीब 50 परिवार के लोग स्थानीय पार्षद कमलेश सोलंकी के नेतृत्व में खोजनीपुर स्थित जल निगम कार्यालय पहुंच कर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा देखते हुए जल निगम के अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय छोड़कर फरार हो गए।प्रदर्शनकारियों में महिलाओं की संख्या सबसे ज्यादा रही। मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लेकर लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही दोनों कालोनियों में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा जिसके बाद दोनों कालोनियों को स्थानीय लोग शांत हुए.


क्षेत्रवासियों ने किया जल निगम का घेराव

नगर निगम अयोध्या पार्षद कमलेश सोलंकी जल निगम कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि इंदिरा नगर व रेलवे कॉलोनी में पिछले कई महीनो से पानी की किल्लत हो रही है जिसके कारण इन क्षेत्रो में अमृत जल योजना के तहत कार्य किया जाने थे जिससे होरहे पानी की समस्या का समाधान हो सके. लेकिन जल निगम के अधिकारियो व कर्मचारियों के द्वारा इस कार्य को नहीं किया जा रहा है जब की इस कार्य के लिए धन आवंटित हो चूका , जल निगम के अधिकारियो से मुलाकात करने पर कोई ना कोई बहाना बता कर टालमटोल र रहे है गर्मी अधिक होने के कारण आये दिन क्षेत्रवासी पण ई के तरस रहे है इसलिए आज ई लोग जल निगम का घेराव किया गया है.

Published on:
22 Jun 2018 07:17 pm