अयोध्या

Ayodhya Crime : बाप के क़त्ल का बदला लेने के लिए हुई थी अयोध्या में युवक रामनंदन सोनी की हत्या

साल 2012 में हुई थी कारोबारी राजकिशोर गुप्ता की गोली मारकर ह्त्या अब उसके बेटे पर लगा आरोपी के क़त्ल का इल्ज़ाम
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2019, 5:33 PM IST
Four accused arrested in Ayodhya for murder of Ramanandan Soni
Ayodhya Crime : बाप के क़त्ल का बदला लेने के लिए हुई थी अयोध्या में युवक रामनंदन सोनी की हत्या


अयोध्या : धार्मिक नगरी अयोध्या ( Ayodhya ) में दो दिन पूर्व हुई युवक रामनंदन सोनी की वारदात से पुलिस ( Ayodhya Police ) ने पर्दा उठाने का दावा किया है . पुलिस ( UP Police ) का दावा है किअपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए पुत्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवक रामनंदन सोनी की ईंट से कूच कर और गले पर ब्लेड से वार करके हत्या कर दी थी. पुलिस ( UP Police ) ने वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो आरोपी अभी भी फरार हैं , मृतक की पत्नी की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ अयोध्या कोतवाली ( Kotwali Ayodhya ) में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था.

साल 2012 में हुई थी कारोबारी राजकिशोर गुप्ता की गोली मारकर ह्त्या अब उसके बेटे पर लगा आरोपी के क़त्ल का इल्ज़ाम

एसपी सिटी विजयपाल सिंह ( SP City Vijay Pal singh ) ने पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में वर्ष 2012 में व्यवसाई राज किशोर गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्या में रामनंदन सोनी नाम का युवक हत्या के आरोप में गिरफ्तार हुआ था और जमानत पर इस समय वह जेल से बाहर था . बताया जा रहा है कि मृतक रामनंदन सोनी अक्सर राजकिशोर गुप्ता के परिवार के सदयों से अभद्र भाषा में बात करता था .इस घटना का बदला लेने के लिए मृतक राजकिशोर के परिवार के लोग मौके की तलाश में थे .इसी बीच मृतक व्यवसाई राज किशोर गुप्ता के पुत्र उमंग गुप्ता ने अपने संबंधियों के साथ मिलकर कोतवाली क्षेत्र के ही मोहवरा के पास घेर कर रामनादन सोनी को पीटा और ईट से उसके मुंह को कूच दिया और फिर गले पर ब्लेड से वार कर उसकी हत्या कर दी .

पुलिस का दावा राजकिशोर गुप्ता के परिजनों ने मिलकर किया बेरहमी से रामनंदन सोनी का क़त्ल

पुलिस के मुताबिक़ वारदात के बाद आरोपियों ने कोल डिपो के पास शव को फेंक दिया था . 17 अगस्त की सुबह युवक रामनंदन सोनी का शव बरामद किया गया था. रामनंदन सोनी की पत्नी की तहरीर पर छह नामजद अभियुक्तों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था. नामजदगी के बाद पुलिस ने उमंग गुप्ता उर्फ़ सेंकी , प्रशांत गुप्ता उर्फ़ बउवा ,आकर्षित गुप्ता ,मोहित गुप्ता उर्फ़ नान बच्चा को कोतवाली क्षेत्र के ही साकेत पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया . हत्या में प्रयुक्त आलाकत्ल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है .

Published on: